back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

125 वर्षीय योगगुरु को मिला पद्मश्री पुरस्कार

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक नागरिक अलंकरण समारोह-1 में योग में योगदान के लिए 125 वर्षीय स्वामी शिवानंद को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के पट्टामदई में जन्मे स्वामी शिवानंद ने योग, वेदांत और विभिन्न विषयों पर 296 पुस्तकें लिखी हैं। उनकी पुस्तकों ने सैद्धांतिक ज्ञान पर योग दर्शन के व्यावहारिक अनुप्रयोग पर जोर दिया। स्वामी शिवानंद ने हॉल में प्रवेश करते ही सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने नतमस्तक हुए। यह देखकर वह भी उनके सामने झुक गए। जैसे ही वह राष्ट्रपति की कुर्सी की ओर आगे बढ़े, उन्होंने फिर से देश के मुखिया के प्रति सम्मान की निशानी के रूप में झुककर प्रणाम किया। राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करने वाले 125 वर्षीय योगगुरु का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लोगों ने उनकी प्रशंसा की। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि जैसे विभिन्न विषयों या गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण प्रदान किया जाता है। उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए पद्मभूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में भारत के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री शामिल थे। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...