back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा चुनाव ऑफिस का किया शुभारंभ

Bhopal: मध्यप्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जनता से झूठे वादे व छल करके भाजपा से तीन-चार सीटें अधिक जीती थी।कांग्रेस के पास न कार्यकर्ता हैं न नीतियां, झूठ के सहारे लड़ रही चुनाव।

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जनता से झूठे वादे व छल करके भाजपा से तीन-चार सीटें अधिक जीती थी। वोट भाजपा को अधिक मिले थे, लेकिन कांग्रेस सरकार के सवा साल के कार्यकाल में मिस्टर बंटाढार और करप्शननाथ ने जिस तरह से वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था, वह सबके सामने है।

यह ऑन रिकार्ड है कि किस तरह से आयकर छापों में मिस्टर करप्शन नाथ के सिपहसालारों के यहां से 281 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। कांग्रेस पार्टी के पास न कार्यकर्ता हैं और न नीतियां। कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करना चाह रही है।

कांग्रेस सरकार ने प्रभु श्री राम का अस्तित्व ही नकार दिया था

यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार देर शाम टीटी नगर में भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पार्टी चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय राम मंदिर को देश का मंदिर बताने वालों ने प्रभु श्री राम का अस्तित्व ही नकार दिया था। राम मंदिर आंदोलन और 6 दिसंबर की घटना की वजह से केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों की भाजपा की सरकारों को बर्खास्त कर दिया था।

आज पूरे मध्य प्रदेश के विकास में चार चांद लगे हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पार्टी प्रत्याशी भगवान दास सबनानी के साथ न्यू मार्केट में व्यापारियों के बीच जनसंपर्क किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मध्यप्रदेश की जनता के नाम पाती और प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड भेंट किया।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने 2003 से पहले और फिर सवा साल की कमलनाथ की सरकार ने मध्य प्रदेश को दुरावस्था में ले जाने का कार्य किया है। प्रकृति ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आज पूरे मध्य प्रदेश के विकास में चार चांद लगे हैं। मध्य प्रदेश को सुरक्षित बनाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।

रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले अब छल कपट की राजनीति कर रहे

उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर देश का मंदिर है। हम लोग देश के लिए ही कार्य कर रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या करने में मुख्य किरदार निभाने वाले कमलनाथ कह रहे हैं कि राम का मंदिर देश का मंदिर है।

कमलनाथ जनता को बताएं कि रामभक्तों पर गोलियां किसने चलवाई थीं? इतना ही नहीं राम मंदिर आंदोलन और 6 दिसंबर की घटना के बाद केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों की भाजपा सरकारों को बर्खास्त कर दिया था। कांग्रेस को भगवान राम के संदर्भ में सारी बातें काल्पनिक दिखती थीं। जनता में भ्रम फैलाने का कार्य कांग्रेस कर रही है। लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि भ्रम में नहीं रहना, मध्य प्रदेश के अंदर छल कपट की राजनीति नहीं चलेगी।

दक्षिण-पश्चिम में भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है

शर्मा ने कहा कि भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। सब कार्यकर्ता यहां से भोपाल दक्षिण-पश्चिम में भाजपा की प्रचंड जीत का संकल्प लेकर जाएं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए दक्षिण-पश्चिम में भाजपा का विधायक होना आवश्यक है, इसलिए हर बूथ में पार्टी की जीत सुनिश्चित करें। भाजपा जो कहती है वह करती है।

सभी बूथों पर चुनाव जीतकर कार्यकर्ता इतिहास बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम को भाजपा गढ़ बनाने का कार्य उमाशंकर गुप्ता ने ही किया है। गुप्ता के अस्वस्थ होने के कारण यहां नहीं पहुंच पाए है, पर उनका आशीर्वाद सदैव पार्टी और प्रत्याशी के साथ है।

मैं हमेशा जनता के साथ रहूंगा-सबनानी

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रत्याशी भगवानदास सबनानी ने कहा कि मेरा जन्म बरखेड़ी में हुआ है, जो पहले की भोपाल की दक्षिण विधानसभा में आता था। मैं आप लोगों के परिवार का सदस्य हूं। उन्होंने कहा कि आप भाजपा को आशीर्वाद देकर मुझे विजयी बनाएं, मैं लगातार आप लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार का कैबिनेट विस्तार कर दिया गया है। इस विस्तार में 5 विधायकों को...
spot_img

Latest Stories

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...