back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Telangana Election: मिशन तेलंगाना के लिए BJP तैयार, अमित शाह CM योगी व हिमंत बिस्वा सरमा लेंगे रैली में हिस्सा

Hyderabad: विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। राज्य में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विशेष चुनावी रणनीति के तहत कार्य कर रही है।

हैदराबाद, हि.स.। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। राज्य में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विशेष चुनावी रणनीति के तहत कार्य कर रही है। इसके तहत 27 अक्टूबर को सूर्यापेट में गृह मंत्री अमित शाह की रैली होगी। इसके अलावा 28 और 29 अक्टूबर को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, 3 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आयोजित चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

पार्टी की तरफ से 52 उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी

उल्लेखनीय है कि गत 10 अक्टूबर को अमित शाह ने आदिलाबाद में रैली की थी। तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए पार्टी की तरफ से 52 उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने की जानकारी दी। भाजपा इस चुनाव में विकास, तेलंगाना अस्मिता, भ्रष्टाचार, कालेश्वरम परियोजना समेत अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

टी. राजा सिंह ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर लगाया आरोप

इस बीच गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर गोल्डन तेलंगाना की आड़ में राज्य की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। आज करीमनगर के सांसद बंडी संजय से भेंट करने पहुंचे विधायक राजा सिंह ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर की गलत नीतियों की वजह से आज राज्य का कर्ज कई लाख करोड़ तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि केसीआर के शासन से परेशान जनता भाजपा की ओर आशा से देख रही है। डबल इंजन की सरकार में ही राज्य के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने उनका निलंबन वापस लेने के लिए पार्टी आलाकमान का आभार जताया।

मुनुगुडु चुनाव क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस में हुए शामिल

दूसरी ओर प्रदेश भाजपा को बुधवार को बड़ा झटका लगा। मुनुगुडु चुनाव क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार कोमटी रेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने आज भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि राज्य में सत्ता पक्ष के खिलाफ जनता ने मन बना लिया है और कांग्रेस इसका एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि वे डेढ़ साल पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵