back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र और ममता की तकरार का असर Republic Day पर, परेड में नहीं दिखेगी बंगाल की झांकी

Bengal News: नए वर्ष 2024 में भी पश्चिम बंगाल और केंद्र सरकार के बीच तकरार कम होने के कोई संकेत नहीं नजर आ रहे हैं।

कोलकाता, (हि.स.)। केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तकरार खत्म होने का कोई संकेत नज़र नहीं आ रहा है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के राजपथ पर निकलने वाली झांकियां में पश्चिम बंगाल की झांकी शामिल नहीं होगी। राज्य सरकार ने अपनी ओर से जिस झांकी को प्रदर्शित करने का अनुरोध किया था, उसे केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है।

“कन्याश्री” की थीम पर झांकी निकालने की योजना बनाई गई थी

राज्य सचिवालय नवान्न के एक अधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ड्रीम प्रोजेक्ट “कन्याश्री” की थीम पर झांकी निकालने की योजना बनाई गई थी। बच्चियों का स्कूल ड्रॉप आउट कम करने और उन्हें पठन-पाठन में वित्तीय सहायता देने की पश्चिम बंगाल सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रदर्शनी की तैयारी भी शुरू की गई थी। हालांकि केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को संयुक्त राष्ट्र से सम्मान मिल चुका है: शशि पांजा

राज्य की मंत्री शशि पांजा ने इस संबंध में कहा है कि ममता बनर्जी की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को संयुक्त राष्ट्र से सम्मान मिल चुका है। हकीकत यह है कि केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन पर यह परियोजना भारी पड़ी है। इसलिए केंद्र बच्चियों को आगे लाने की ममता बनर्जी योजना को देशवासियों के समक्ष नहीं आने देना चाहता। दरअसल इससे पहले भी केंद्र और ममता बनर्जी सरकार के बीच टकराव होता रहा है। इसको लेकर ममता बनर्जी पीएम मोदी से भी मुलाकात कर चुकी हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लिए लंबित केंद्रीय धन जारी करने पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। बैठक के बाद, बनर्जी ने साझा किया था कि प्रधानमंत्री ने लंबित मुद्दों के समाधान के लिए राज्य और केंद्रीय अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक का सुझाव दिया। मीडिया से बात करते हुए, बनर्जी ने उल्लेख किया था कि 155 केंद्रीय टीमें पहले ही पश्चिम बंगाल का दौरा कर चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं हुई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...