back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब 65 सेकंड का नहीं… पूरे 3 मिनट 10 सेकंड का होगा वंदे मातरम, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकारी प्रोग्राम या स्कूलों में 6 छंद वाला पूरा राष्ट्रीय गीत बजाया जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक अब सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में वंदे मातरम् के छह छंद वाला पूरा आधिकारिक संस्करण बजाया या गाया जाएगा, जिसकी अवधि 3 मिनट 10 सेकंड तय की गई है। वंदे मातरम् की रचना के 150 साल पूरे होने के मौके पर यह फैसला लिया गया है।

कहां-कहां बजेगा वंदे मातरम्

नए नियमों के अनुसार वंदे मातरम् इन प्रमुख मौकों पर बजाया जा सकेगा, औपचारिक राजकीय समारोहों और सिविल सम्मान कार्यक्रमों में राष्ट्रपति या राज्यपाल के आगमन और प्रस्थान के समय राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के संदेश से पहले और बाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराने या परेड जैसे अवसरों पर स्कूलों की सभाओं और सरकारी कार्यक्रमों में सरकार ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों को इस संबंध में नोट जारी कर दिया है।

खड़े होना कब जरूरी और कब नहीं

गृह मंत्रालय के निर्देशों में कहा गया है कि सरकारी कार्यक्रमों या स्कूलों में वंदे मातरम् बजने पर लोगों को सावधान मुद्रा में खड़ा होना होगा। हालांकि सिनेमा हॉल, न्यूज फिल्म या डॉक्यूमेंट्री जैसे स्थानों पर यह अनिवार्य नहीं होगा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या भ्रम की स्थिति न बने। सरकार ने सुझाव दिया है कि देशभर के स्कूलों में दिन की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से की जाए। इसके लिए गायक मंडली, साउंड सिस्टम और जरूरी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रगान के साथ बजाने पर क्या होगा नियम

मंत्रालय के मुताबिक अगर किसी कार्यक्रम में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों बजाए जाते हैं, तो पहले वंदे मातरम् और उसके बाद जन गण मन प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान लोगों को सम्मान में खड़ा रहना होगा। केंद्र सरकार का कहना है कि इन नए दिशा-निर्देशों का मकसद वंदे मातरम् की गरिमा और लोकप्रियता बढ़ाना है. राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर सरकार इसे ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रमों में शामिल करने पर जोर दे रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

वंदे मातरम् गाइडलाइन पर सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन की तीखी प्रतिक्रिया, बोले- ‘हमारे मजहब में इजाजत नहीं’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में ‘वंदे मातरम्’ गीत को लेकर नई गाइडलाइन जारी किए जाने के बाद...
spot_img

Latest Stories

National Highways Authority of India का अलर्ट, FASTag Annual Pass के नाम पर चल रही ठगी से सावधान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। National Highways Authority of India ने...

JoSAA Counselling क्या है? IIT-NIT में एडमिशन के लिए क्यों है सबसे जरूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे...

Assembly Election 2026: बिना CM के भी सत्ता में कांग्रेस, जानिए किन राज्यों में मजबूत पकड़ और पूरी लिस्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा...

Petrol Diesel Price Hike: ₹25 बढ़ोतरी की खबर निकली फर्जी, सरकार ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

Donald Trump ने शेयर किया विवादित लेटर, भारत-चीन पर टिप्पणी से मचा बवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Donald Trump एक बार फिर विवादों...

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डायरेक्ट लिंक से चेक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...

Bhooth Bangla Box Office Day 6: अक्षय कुमार की फिल्म की रफ्तार बरकरार, 100 करोड़ क्लब के करीब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Akshay Kumar की हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhooth...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵