back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल में ED के बाद NIA पर हुआ हमला, ममता बनर्जी ने किया विरोध, कहा- आधी रात को छापा क्यों मारते हैं ये लोग?

Bengal News: दरअसल NIA की टीम 5 अप्रैल की रात पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर में हुए विस्फोट मामले की जांच के लिए पहुंची थी, जहां उनपर भीड़ ने हमला कर दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय जांच एजेंसी पर हुए हमले को लेकर उल्टा NIA पर आरोप लगा दिए हैं। सीएम ने कहा कि भूपतिनगर में कोई हमला नहीं हुआ है बल्कि NIA की टीम ने वहां महिलाओं पर हमला किया था। ममता बनर्जी ने एनआईए टीम पर ही सवाल खड़ा कर दिया और कहा कि ये लोग निकट की पुलिस को सूचित किए बिना ही रात को क्यों चले जाते हैं? जाँच एजेंसी को बता कर जाना चाहिए था। ममता बनर्जी ने कहा कि ये सब भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। ये लोग चुनाव से पहले हमारे बूथ एजेंट को गिरफ्तार करना चाहते हैं।

पश्चिम बंगाल में जांच एजेंसियों पर हमले की घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रही है

पश्चिम बंगाल में जांच एजेंसियों पर हमले की घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। अब राज्य में ED के बाद NIA पर हमला कर दिया गया है। इस घटना को पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर में अंजाम दिया गया है। यहां भीड़ ने NIA की टीम पर ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए थे। भीड़ ने NIA के अधिकारियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। भीड़ के इस हमले में एक NIA अधिकारी घायल हो गया। दरअसल NIA की टीम 5 अप्रैल की रात पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर में हुए विस्फोट मामले की जांच के लिए पहुंची थी, जहां उनपर भीड़ ने हमला कर दिया।

NIA की सुरक्षा में मौजूद केंद्रीय बल पर भी हमला शुरू कर दिया

पश्चिम बंगाल में आरोपियों के समर्थक भीड़ के रूप में एकत्र होकर सरकारी काम में बाधा डालने से बिल्कुल भी नहीं घबरा रहे हैं। जैसे ही NIA की टीम इस मामले की जांच के लिए पहुंची और आरोपियों की तलाश करने लगी तो आरोपियों के समर्थकों ने NIA की टीम को घेर लिया और उनपर ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। NIA की सुरक्षा में मौजूद केंद्रीय बल पर भी हमला शुरू कर दिया। भीड़ ने इस घटना को सुबह 5.30 बजे अंजाम दिया। दरअसल NIA की टीम दिसंबर 2022 में भूपतिनगर विस्फोट मामले में जांच के लिए वहां पहुंची थी। विस्फोट नारीबिला गांव में एक टीएमसी नेता के घर हुआ था। जिसमे में तीन लोगो की मौत हो गयी थी।

NIA ने इस हमले की शिकायत पुलिस में दर्ज कर दी है

मिली जानकारी के अनुसार NIA की टीम ने तलाशी के दौरान सुबह दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया था। जिनको लेकर NIA की टीम कोलकाता जा रही थी। जैसे ही आरोपियों के समर्थकों को इसकी भनक लगी तो वे सब एकत्र हो गए और NIA की टीम पर हमला कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार समर्थकों की भीड़ ने NIA अधिकारीयों के वाहन को घेरकर ईंट और पत्थर से हमला शुरू कर दिया था। केंद्रीय जांच एजेंसी के अनुसार उनका एक अधिकारी इस हमले में घायल हो गया है। NIA ने इस हमले की शिकायत पुलिस में दर्ज कर दी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

I-PAC केस में बड़ा दावा: ED बोली-रेड के वक्त ममता बनर्जी ने छीने सबूत, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार (10 जनवरी 2026) को I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी ने अपनी...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...