back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी-मध्य प्रदेश से जुड़े कोयला तस्करी के तार, सीबीआई ने की छापेमारी

कोलकाता, 02 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के कोयलांचल क्षेत्र रानीगंज, दुर्गापुर समेत झारखंड के कोयला खदानों में गैरकानूनी तरीके से कोयले का खनन और तस्करी के तार अब उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी जुड़ गए हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस सिलसिले में मंगलवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने दो राज्यों में उन लोगों के ठिकानों पर छापा मारा, जिनके संबंध मुख्य आरोपित अनूप मांझी उर्फ लाला के साथ रहे हैं। सीबीआई ने मांझी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार एजेंसी उन कारोबारियों पर कड़ी नजर रख रही है, जिनका मांझी से करीबी संबंध है। जांच एजेंसी ने मांझी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पिछले साल 28 नवम्बर को चार राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था। सीबीआई के ‘विश्वसनीय सूत्रों’ से मिली खबर के मुताबिक ईसीएल, सीआईएसएफ और रेलवे के अधिकारियों के साथ साठगांठ करके ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के लीजहोल्ड क्षेत्र में कोयले के अवैध उत्खनन और चोरी का संकेत मिलने पर कार्रवाई की थी। सीबीआई टीम ने 23 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस के सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर जाकर उनकी पत्नी रूजीरा से पूछताछ की थी। एजेंसी ने इस मामले में उससे एक दिन पहले रुजीरा की बहन मेनका गंभीर से भी पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी छापेमारी के दौरान सीबीआई के हाथ काफी महत्वपूर्ण तथ्य लगे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...