back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अस्पताल की फीस नहीं दे पा रहे थे गरीब मां-बाप, डॉक्टर ने बच्चा बेच देने को कहा, पकड़ा गया

माता-पिता की गरीबी का फायदा उठाकर उनसे उनका बच्चा खरीदने के मामले में फिरोज़ाबाद पुलिस ने एक डॉक्टर और एक शादीशुदा जोड़े को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक मजदूर के घर में बच्चा पैदा होता है, पूरा परिवार बच्चे के आने से खुश है। पड़ोसी परिवार को फुसलाकर जच्चा-बच्चा को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा देता है। अस्पताल वाले तीन दिन का 18 हजार का बिल थमा देते हैं। मजदूर इतने पैसे देने की हालत में नहीं होता तो डॉक्टर उसे फुसलाते हैं कि तुम बच्चा हमें दे दो, बदले में फीस भी माफ हो जाएगी और तुमको ढाई लाख रुपये मिल भी जाएंगे। अस्पताल उस बच्चे को लाखों रुपये में किसी और को बेच देता है। मामला फिरोजाबाद का है। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

उत्तर थाना क्षेत्र के रानी नगर कोटला रोड मंडी समिति के पास निवासी धर्मेंद्र की पत्नी दामिनी ने एक बच्चे को 18 अप्रैल को जन्म दिया था। उसको पास के रहने वाले युवक ने बातों में फंसाकर थाना रामगढ़ स्थित न्यू लाइफ हॉस्पीटल में भर्ती कराकर उसका 18 हजार का तीन दिन में बिल बनवाया था। मजदूरी करने वाला धर्मेंद्र इस धनराशि को चुकाने में नाकाम था।

मजबूरी का उठाया गया फायदा

धर्मेंद्र की मजबूरी देखते हुए चिकित्सक और दलालों ने बच्चे को बेचने की साजिश रच डाली। पिता को समझाया कि उसके बच्चे को एक निसंतान दंपति को दे दें तो बिल जमा होने के साथ ढाई लाख रुपये मिल जाएंगे। क्योंकि धर्मेंद्र पर पहले से एक बेटा और एक बेटी थे। खुद की माली हालत व चिकित्सक और दलालों के चंगुल में फंसकर बच्चा को बेच बैठा।

निसंतान दंपती को बेचा गया बच्चा

बच्चा ग्वालियर के स्वर्णकार निसंतान दंपती सज्जन गर्ग और उसकी पत्नी रुचि गर्ग को बेचने की तैयारी अस्पताल के चिकित्सक ने बिचौलियों की माध्यम से करा दी। बच्चा ग्वालियर पहुंच गया, लेकिन बच्चे की मां दामिनी बच्चे को वापस कराने की जिद पर अड़ गई।

बच्चा हुआ बरामद, हो रही कार्रवाई

यह मामला जब रामगढ़ पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस व प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने बच्चे की बरामदगी ग्वालियर निवासी दंपति के घर से बरामद कर लिया। बच्चे को बरामद करने के बाद सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया। बाल कल्याण समिति ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के आदेश दिए। एसपी सिटी सर्वेशचंद्र मिश्र ने बताया कि बच्चे के मामले में प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक, ग्वालियर के दंपति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की खुशियां हुई डबल, दूसरी बार घर गूंजी किलकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की मशहूर जोड़ी, कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति, लेखक-प्रोड्यूसर हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशियों का मौका आया है। कपल को...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...