back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Firozabad: प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्मे पुत्र का मुस्लिम महिला ने रखा बेहद खास नाम, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

UP News: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद पूरा देश राममय हो गया है। इस समारोह को लोग अपनी-अपनी तरह से बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।

फिरोजाबाद, (हि.स.)। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद पूरा देश राममय हो गया है। इस समारोह को लोग अपनी-अपनी तरह से बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। इसी क्रम में जनपद फिरोजाबाद में प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुस्लिम परिवार में जन्मे पुत्र का नाम उसकी दादी ने राम-रहीम रखा है। परिवार के लोग बहुत खुश हैं और इस दिन को जश्न की तरह मना रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के दिन एक मुस्लिम महिला फरजाना ने पुत्र को जन्म दिया है

जनपद में वैसे तो बहुत सारी गर्भवती महिलाओं ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन डिलीवरी की इच्छा जाहिर की थी। बहुत सारी सनातन धर्म की महिलाओं की प्राण प्रतिष्ठा के दिन डिलिवरी हुई है। लेकिन मेडिकल कालेज में प्राण प्रतिष्ठा के दिन एक मुस्लिम महिला फरजाना ने पुत्र को जन्म दिया है। इस पावन दिन में जन्मे बच्चे को पाकर मुस्लिम परिवार में खुशी का माहौल है।

बच्चे की दादी हुस्न बानो ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्में बच्चे का नाम राम रहीम रखा है

फरजाना की सास यानि नवजात बच्चे की दादी हुस्न बानो ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्में बच्चे का नाम राम रहीम रखा है। उनका कहना है कि आज अयोध्या में रामजी विराजमान हो रहे है। आज का दिन बहुत ही शुभ है और पूरा देश दीपावली मना रहा है। मेरी बहू ने बेटे को आज ही जन्म दिया है। इसलिए हमने भी अपने बच्चे का नाम रामरहीम रखा है। इस नाम में दोनों धर्मों का समागम है। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

इसी तरह मेडिकल कॉलेज के प्रसव कक्ष में प्रसूता ने भी पुत्र को जन्म दिया

इसी तरह मेडिकल कॉलेज के प्रसव कक्ष में प्रसूता ने भी पुत्र को जन्म दिया। दादी सीमा देवी ने कहा कि आज खुशी का दिन है। अयोध्या में प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उनकी बहू ने बेटे को जन्म दिया है, इसलिए नाती का नाम राम रखा है।

आज जन्म लेने वाले सभी बच्चों को नए वस्त्र उपहार स्वरूप दिए जाएंगे: सीएमएस

कॉलेज के सीएमएस नवीन जैन ने बताया कि 22 जनवरी को अभी तक 12 बच्चों ने जन्म लिया है। आज जन्म लेने वाले सभी बच्चों को नए वस्त्र उपहार स्वरूप दिए जाएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...