back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिटी बसों में बेटिकट यात्रियों के मिलने पर चालकों-परिचालकों को नहीं मिलेगा उत्कृष्ट योजना का लाभ

-उत्कृष्ट योजना के तहत चालकों- परिचालकों को मिलता है 17 हजार रुपये फिक्स वेतन -एमडी के दिशा निर्देश पर वित्त वर्ष 2021-22 के लिए यह व्यवस्था लागू लखनऊ, 22 मई (हि.स.)। राजधानी लखनऊ की सिटी बसों में बेटिकट यात्रियों के मिलने पर अब चालकों-परिचालकों को उत्कृष्ट योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सिटी परिवहन के प्रबंध निदेशक (एमडी) पल्लव बोस ने गोमती नगर और दुबग्गा इलेक्ट्रिक सिटी बस डिपो में तैनात कर्मियों को इस आधार पर योजना का लाभ देने का निर्देश दिया है। निर्देश के मुताबिक, लखनऊ की सिटी बसों में यदि एक भी यात्री बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े गया तो चालकों-परिचालकों को उत्कृष्ट योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सिटी परिवहन के एमडी के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। लखनऊ के सिटी बस चालकों-परिचालकों को उत्कृष्ट योजना के तहत अभी हर महीने 17000 हजार रुपये फिक्स वेतन मिलता है। जितने बेटिकट यात्री उतने महीने बाद मिलेगा उत्कृष्ट योजना लाभ लखनऊ की सिटी बसों में यदि एक यात्री बिना टिकट मिला तो एक माह बाद, दो यात्री बिना टिकट मिले तो दो माह बाद और तीन यात्री बिना टिकट मिले तो तीन माह बाद चालकों-परिचालकों को उत्कृष्ट योजना का लाभ दिया जाएगा। इससे अधिक बिना टिकट यात्रियों के मिलने पर चालकों-परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी जाएगी। सिटी परिवहन के कर्मचारी इस नियम का करेंगे विरोध सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के दुबग्गा शाखाध्यक्ष राजकमल सिंह का कहना है कि ये नियम उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) में भी लागू नहीं है। इसलिए सिटी परिवहन में लागू होने पर इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जबरन सिटी परिवहन कर्मियों पर दबाव बनाने के लिए इस योजना को बिना मंडलायुक्त के दिशा निर्देश पर आगे बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर सिटी परिवहन कर्मियों में नाराजगी है। हिन्दुस्थान समाचार/ दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...