back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: PM मोदी ने कल्कि धाम की रखी नींव, बोले- भगवान राम की तरह कल्कि का होगा अवतार

Uttar Pradesh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में कल्कि धाम का शिलान्यास किया। इसके बाद वे जनसंबोधन को संबोधित करते हुए बोला कि भारत की नई यात्रा का शुभारंभ हो रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के संभल जिला के एंकरा कंबोह इलाके में बनने जा रहे कल्कि धाम का शिलान्यास किया। इस मंदिर को सफेद और भगवा रंग से सजाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज कल्कि धाम मंदिर की भूमि पूजन भी की। यह मंदिर भगवान विष्णु को अर्पित किया जाएगा।

कल्कि धाम का शिलान्यास और भूमि पूजन संपन्न

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया था निमंत्रण, यह धाम आचार्य प्रमोद कृष्णम के पैतृक जमीन पर बनने जा रहा है। आज मंत्रोउच्चार से कल्कि धाम की नींव रखी गई। प्रधानमंत्री ने कल्कि धाम का शिलान्यास और भूमि पूजन करने के बाद जनसंबोधन किया। प्रधानमंत्री ने 22 जनवरी को हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री का इस क्षेत्र में पहला दौरा है। संभल क्षेत्र पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रांत आता है। प्रधानमंत्री के इस दौरे को आगामी लोकसभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत के कई प्रमुख मंदिरों का भी दौरा किया था। इससे साफ है कि प्रधानमंत्री धर्म के साथ विकास को भी आगे बढ़ा रहै हैं।

कल्कि धाम को 18 वर्षों का इंतजार करना पड़ा- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि ‘आज यूपी की धरती से प्रभू श्रीराम और ऋषि कश्यप की भूमि से भक्ति और श्रद्धा से एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है। पूज्य संतों और जनता के कारण मुझे कल्कि धाम का शिलान्यास का अवसर मिला।’ प्रधानमंत्री ने आचार्य प्रमोद कृष्णम का उल्लेख किया और कहा- कल्कि धाम को 18 वर्षों का इंतजार करना पड़ा।

छत्रपति शिवाजी महाराज को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया और कहा छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमारे देश की धरोहर और संस्कृति की सदैव रक्षा की। हमें छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा मिलती है। आज देश में लोगों को अपनी संस्कृति पर गर्व है। उन्होंने कहा कि ‘इस मंदिर में भगवान विष्णु के 10 अवतार विराजमान होंगे, उन्होंने आगे कहा- हमने भगवान विष्णु का नरसिंह अवतार देखा, कृष्ण अवतार देखा, अब कल्कि अवतार देखेंगे, भगवान राम की तरह कल्कि का अवतार होगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजुद रहे। रविवार रात को वह बरेली पहुंचे और सभी कार्यक्रमों का जायजा लिया।

भगवान विष्णु का दसवा अवतार कल्कि

कल्कि धाम को भगवान विष्णु के दसवे अवतार कल्कि के लिए समर्पित किया जाएगा। हिंदू ग्रंथों के अनुसार, भगवान विष्णु के दसवा अवतार कलयुग में कल्कि के रुप में जन्म लेंगे। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी में अरब देश के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Women Reservation Bill: आ गई तारीख! महिला आरक्षण बिल इस दिन लाएगी सरकार; ऐसे होगा पास, जानिए क्या है महिला आरक्षण बिल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की तैयारी अब तेज होती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस अहम...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵