back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लाला लाजपत राय का भाषण सुनकर देशभक्त बने थे पंडित परमानंदः भवानीदीन

हमीरपुर, 06 जून (हि.स.)। सुमेरपुर, वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अंतर्गत जिनका देश ऋणी है, आजादी के संघर्ष के महान सूरमा पंडित परमानंद के जन्मदिन 05 जून पर संस्था के अध्यक्ष डॉ भवानीदीन ने कहा कि पंडित परमानंद सच्चे अर्थों में मां भारती के एक बेजोड़ पुरोधा थे। इनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता। आजादी के संघर्ष में परमानंद ने अपना पूरा जीवन भारत मां के श्री चरणों में अर्पित कर दिया। ये भाई बहनों में सबसे छोटे थे। इलाहाबाद और बनारस में जीवन के ऊषाकाल में बहुत कुछ सीखा। लाला लाजपतराय के भाषण ने परमानंद के भावी जीवन की दिशा तय कर दी। ये देशप्रेमी हो गये। 1907 तक ये लगभग 14 देशों की यात्रा कर चुके थे, परमानंद गदर आन्दोलन के संस्थापकों में से एक थे, ये सिगापुर विद्रोह के सूत्र धार थे। क्रांति धर्मी होने के कारण परमानंद पुलिस की नजर में चढ़े हुये थे। इनका नाम सुर्खियों में आ चुका था। लाहौर षडयंत्र केस मे धरपकड हुई। 13 फरवरी 1915 को साथियों के साथ परमानंद को फांसी की सजा मिली, जो आगे चलकर कालेपानी की सजा मे बदल गयी, परमानंद ने सेलुलर जेल में 22 वर्ष बिताये, 1937 मे जेल से छूटे। इन्हें जनता ने पंडित की उपाधि से विभूषित किया, तबसे ये पंडित कहलाये। आजादी के बाद भी ये राष्ट्रसेवी बने रहे। 13 अप्रैल 1882 को इनका निधन हो गया। कार्यक्रम में अवधेश कुमार गुप्त एडवोकेट, राजकुमार सोनी सर्राफ, अशोक अवस्थी, रमेशचंद्र गुप्त आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...