back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Politics: CM योगी से मिले रालोद के 8 विधायक, जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की चर्चाएं तेज

Lok Sabha Election 2024:राष्ट्रीय लोकदल के नौ में से आठ विधायकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। ऐसा पहली बार हुआ है जब रालोद विधायक एक साथ सीएम से मिले हैं।

ैनई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  लोकसभा चुनाव होने में अब एक साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी की राजनीति में बड़े उलटफेर के आसार नजर आ रहे हैं। चुनाव से पहले क्षेत्रीय पार्टियां अपने लिए सही गठबंधन दल की तलाश कर रही है। हालांकि कई दलों इस गणित पर विराम लगाते हुए अपना राजनीतिक गठबंधन का साथी तय कर लिया है। लेकिन, राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर हुई मुलाकात ने इस चर्चा को एक बार फिर बल दे दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब रालोद विधायक एक साथ सीएम से मिले हैं। ऐसे में सियासी चर्चाओं का दौर तो शुरू होना तय है।

जयंत कर सकते है ‘INDIA’ से NDA का सफर

गौरतलब है कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ का हिस्सा हैं, लेकिन राज्यसभा में दिल्ली बिल पर हुई वोटिंग में पहले रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के अचानक गायब होने के बाद और अब उनके विधायकों के योगी से मुलाकात के बाद यह चर्चा तेज हो गई है। अब इस घटनाक्रम के सियासी मतलब निकाले जा रहे हैं।

नौ में से आठ विधायक सीएम से मिले

आपको बता दें सियासी गलियारों में पहले ही जयंत के बीजेपी के साथ जाने की अटकलें चल रही हैं। ऐसे में जयंत वोटिंग में नहीं पहुंचे तो इन अटकलों को और बल मिलने लगा। चर्चा है कि जयंत भाजपा आलाकमान के संपर्क में हैं। इधर बुधवार को रालोद के नौ में से आठ विधायक सीएम से मिले। जिसके बाद इस पूरी चर्चा को लेकर और अधिक सियासी मतलब निकाले जा रहे हैं। केवल गुलाम मोहम्मद इस मुलाकात में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि, उस समय सदन में उनका प्रश्न लगा था।

हालांकि रालोद विधायक कहते हैं कि वे प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा देने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने, गन्ना मूल्य में वृद्धि करने, किसानों को फ्री बिजली देने जैसे मामलों पर सीएम से मिले थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...