back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mission 2024: ओम प्रकाश राजभर का दावा, लोकसभा चुनाव में NDA गठबंधन को मिल रही इतनी सीटें! UP में भी होगा खेला

Lucknow News: ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन को 80 सीटों पर जीत मिल रही हैऔर देश में 330 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर। उन्होंने कहा जयंत चौधरी भा एनडीए में शामिल होंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा का दामन छोड़ भाजपा के एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की बढ़ती ताकत से सबसे अधिक समाजवादी पार्टी के नेता परेशान हैं। उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा नेताओं द्वारा पुरानी वीडियो का कटपेस्ट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। ये उनकी हताशा और निराशा को साफ दिखाता है।

अति पिछड़े और अति दलितों को पीएम बढ़ा रहें आगे

उन्होंने कहा कि जब से सपा नेताओं को यह पता चला है कि अक्टूबर में सुभासपा की अगुवाई में आजमगढ़ जिले में होने वाली रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे, तब से सपाई और बौखला गए हैं। एक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा, जिसमें सुभासपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गोली मारने की बात कहते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा यह पूरी तरफ़ से फर्जी है। सपा ने अब तक जिस अति पिछड़े और अति दलित की उपेक्षा की, उनको आगे बढ़ाने का काम पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खरवार और चौहान को राज्यपाल भाजपा ही बना सकती है। विश्वकर्मा को एमएलसी बनाने का काम भी भाजपा ने किया है।

लखनऊ में आयोजित हुआ सुभासपा का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम

गौरतलब है कि आज लखनऊ में सुभासपा का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम अलग-अलग दलों के नेताओं और पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुभासपा का दामन थामा। खाद्य विभाग के पूर्व डीआईजी सर्वेश कुमार ओझा, सपा, कांग्रेस और बसपा के नेता रहे धर्मेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य राजू द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रुद्र राजन राजभर समेत करीब 20 से अधिक लोगों ने आज सुभासपा की सदस्यता ली। पार्टी मुख्यालय में ओम प्रकाश राजभर ने फूलों का गुलदस्ता देकर सभी नव आगंतुक सदस्यो का स्वागत किया।

इस लोकसभा चुनाव में नडीए गठबंधन 330 के पार

सदस्यता ग्रहण के मौके पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन को 80 सीटों पर जीत मिल रही है। इसके साथ ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश में 330 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन जीत का परचम लहराएगा। और एनडीए तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा सपा के नेता आजकल पीला गमछा देकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को भी एनडीए में शामिल होने की बात कही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵