back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP: RLD का NDA में वापसी पर बोलें अखिलेश यादव, कहा- किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देंगे जयंत चौधरी

Lucknow News: अखिलेश यादव ने आज प्रेसवार्ता में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी NDA में शामिल नहीं होंगे वह किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे।

लखनऊ, हि.स.। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी बहुत सुलझे हुए और पढ़े लिखे हैं वो राजनीति को अच्छे से समझते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह किसानों की लड़ाई और राजनीतिक संघर्ष जो चल रहा है उस लड़ाई को समझते हैं। उम्मीद है कि वह उस लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देंगे। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए में जाने की अटकलों को लेकर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे राहुल अखिलेश यादव

अखिलेश ने कांग्रेस के राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि मैंने पत्र लिखकर जवाब दिया है। लखनऊ के नजदीक रायबरेली में जब यात्रा आएगी तो उसमें वह शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह अयोध्या जाएंगे और पूरे परिवार के साथ दर्शन करने जाएंगे। लेकिन जब प्रभु का कॉल आयेगा तो जरूर जाएंगे।

RLD की NDA में शामिल होने की चर्चा

उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय लोक दल (RLD) जल्द ही BJP के साथ मिलकर NDA मे शामिल हो जाएगी। आगमी लोकसभी चुनावों में अब सिर्फ कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सरता है। सूत्रों के अनुसार, RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद अपने विधायकों के साथ गठबंधन में सीटों की चर्चा करने दिल्ली जाएंगे।

BJP ने RLD को ऑफर की 3 सीटें

इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे की समस्या का फायदा BJP हर हाल में उठाना चाहती है। सूत्रों के अनुसार, RLD ने BJP से कैराना, मथुरा, बागपत, अमरोहा और मुजफ्फरनगर की सीटों की मांग की है। BJP और RLD में मथुरा और मुजफ्फरनगर सीट पर गर्मागर्मी चल रही है, यह समस्या सुलझते ही दोनों पार्टियां आधिकारिक तौर पर NDA में गठबंधन का ऐलान कर सकती हैं। BJP केवल 3 सीटें RLD को देना चाहती है। सूत्रों के अनुसार BJP केवल RLD को कैराना, बागपत और अमरोहा देने को तैयार है। इसके अलावा BJP की सरकार में RLD को निगम बोर्ड, आयोग और मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

RLD ने BJP से गठबंधन को बताया अफवाह

RLD के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि BJP से कोई गठबंधन की बात नहीं हुई है, यह केवल एक अफवाह है। उन्होंने आगे कहा कि RLD हमेशा से ही BJP से लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। इंडिया गठबंधन के तहत जो सीट तय हुई हैं, उन पर गठबंधन की तरफ से RLD चुनाव लड़ेगा। इस बीच SP सांसद डिंपल यादव ने जयंत चौधरी का BJP के साथ गठबंधन को अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि “जयंत चौधरी कभी BJP के साथ नहीं जाएंगे।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए Samajwadi Party ने अभी से अपनी रणनीति पर काम शुरू कर...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...