back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP का सफाया करने की प्लानिंग में Akhilesh Yadav, पार्टी मीटिंग में बोले- पहले से ज्यादा मिलेंगे SP को वोट

UP News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सपा तेजी से जुट गई है। संगठन को मजबूत करने से लेकर बूथ स्तर तक नेता, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार रणनीति और जीत का मंत्र दिया जा रहा है।

लखनऊ, (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी (सपा) तेजी से जुट गई है। संगठन को मजबूत करने से लेकर बूथ स्तर तक नेता,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार रणनीति और जीत का मंत्र दिया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ मुख्यालय पर संगठन और पदाधिकारियों संग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंगलवार को बैठकों का दौर जारी रहा। बैठक के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष ने चुनावी जीत का मंत्र उपस्थित पदाधिकारियों को दिए।

उत्तर प्रदेश का परिणाम ऐसा होगा, जिससे भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा

इस संबंध में अखिलेश ने पत्रकारों को बताया कि आज अपने साथियों से यह कहा है कि पदाधिकारियों से जीत के लिए जितना उन्हें वोट पहले मिला था उससे बढ़ चढ़कर इस बार पार्टी के जो भी प्रत्याशी हों, उनकी मदद करें और उनको ज्यादा वोट दिलाएं। हमें उम्मीद है आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का परिणाम ऐसा होगा, जिससे भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा।

देश,प्रदेश के नौजवानों को सम्मान का रोजगार मिलेगा

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि विकसित भारत बनेगा,क्या विकसित भारत किसानों के बिना आय बढ़ाए हो जाएगा? देश की अर्थव्यवस्था तभी बेहतर होगी जब किसान और गरीब खुशहाल होगा। उनकी सरकार में जो भी नौकरी मिल रही है वह अपमान से भरी नौकरी है। जब भी समाजवादियों को मौका मिलेगा देश,प्रदेश के नौजवानों को सम्मान का रोजगार मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में समाजवादियों ने मेट्रो हर शहर में दी

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादियों ने मेट्रो हर शहर में दी। लखनऊ,कानपुर,आगरा की मेट्रो,दिल्ली से नोएडा,ग्रेटर नोएडा जोड़ने वाली मेट्रो समाजवादियों की देन है। 2017 से अभी तक 8.4 करोड़ लोगों ने मेट्रो में सफर किया है, इतनी बड़ी उपलब्धि भाजपा की किसी योजना की नहीं होगी।

आंकड़ों में उत्तर प्रदेश, कस्टोडियल डेथ में सबसे आगे है

अखिलेश ने कहा कि एनसीआरबी के अगर हम आंकड़ें देखें तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं हैं। जब से भाजपा की सरकार दिल्ली में आई है एक लाख किसानों ने आत्महत्या की। आंकड़ों में उत्तर प्रदेश, कस्टोडियल डेथ में सबसे आगे है।

इस दौरान शिवपाल यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, राम गोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल समेत अन्य पार्टी के नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵