back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर: युवती की गला रेतकर हत्या, एक गिरफ्तार

बिधनू थाना क्षेत्र के मिर्जापुर अटवा मझावन गांव में मंगलवार सुबह एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

कानपुर, एजेंसी । बिधनू थाना क्षेत्र के मिर्जापुर अटवा मझावन गांव में मंगलवार सुबह एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिवार का आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। हत्या की वजह आशनाई से जुड़ा लग रहा है।

थाना क्षेत्र के मिर्जापुर अटवा गांव निवासी कदम सिंह की 22 वर्ष बेटी सीमा घर से कुछ दूर स्थित पशुशाला में चारा देने के लिए मंगलवार को सुबह गई। जहां उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी होते ही वहां पर भीड़ जमा हो गई। हत्या की सूचना परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रणधीर नामक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

बिधनू थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आशनाई से जुड़ा लग रहा है। इस सम्बन्ध में तहरीर मिलते ही हत्या का मुकदमा दर्ज करके आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पिता कदम यादव के मुताबिक सुबह करीब सात बजे बेटी सीमा मवेशियों को चारा डालने गई थी। इसी दौरान गांव का रणधीर यादव अपने दो साथियों के साथ आया। उसने बेटी पर फरसे से कई वार कर हत्या कर दी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी रणधीर गांव में ही पन्नालाल के घर में हुआ छिपा है। जानकारी पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पन्नालाल का घर घेर लिया। पुलिस ने आरोपित रणधीर को ग्रामीणों के बीच से बचाकर किसी तरह सुरक्षित थाने ले गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...