back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इटावा: हिन्दू देवी-देवताओं और स्वयंसेवकों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर फंसे डिप्टी सीएमओ

इटावा, 23 जून (हि.स.)। उप्र के इटावा जनपद में स्वास्थ्य विभाग में तैनात डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास यादव को सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं और आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ गया। पोस्ट वायरल होते ही भाजपा समेत अन्य संगठन के पदाधिकारियों ने कचहरी परिसर में एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर डिप्टी सीएमओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास यादव दूषित मानसिकता से ग्रसित है उन्होंने हिन्दू धर्म के देवी देवताओं और आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर लोगो की भावनाओ को आहत किया है। जिसके सम्बन्ध में आज उन्होंने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह से मुलाकात उन्हें तहरीर देकर डिप्टी सीएमओ के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने बताया कि ऐसी दूषित मानसिकता के लोगो को सरकारी सेवाओ में रहने का कोई अधिकार नहीं है इसके लिए वह स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर डिप्टी सीएमओ के खिलाफ शासन स्तर पर कार्यवाही की मांग करेंगे। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्यविभाग में तैनात डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास यादव के द्वारा सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म के देवी देवताओं और आरएसएस के स्वयंसेवको के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने के सम्बंध में आज भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही करने में जुट गई है। इटावा हेल्पडेस्क के संचालक समाजसेवी मयंक सिंह भदौरिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात डिप्टी सीएमओ श्री निवास यादव के द्वारा सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म के देवी देवताओं और आरएसएस के स्वयंसेवकों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की है। जिसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने पदाधिकारियों के साथ मिलकर डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास यादव के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएमओ ने फोन पर अपनी गलती को स्वीकार किया है लेकिन अब बचाव के लिए अपने फोन के गुम होने की बात कह रहे है। आरोपी डॉ. श्रीनिवास यादव ने बताया कि उनका कार्यालय में काम करते समय किसी ने मोबाइल फोन गायब कर दिया था जिससे किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी है। मामले की जानकारी होने के बाद उन्होंने थाना सिविल लाइन में अपने मोबाइल फोन के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵