नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक महिला की नशे की हालत में सड़क पर हंगामा करने की वीडियो सामने आयी है। मौके में मौजूद भीड़ में से कई लोगों ने महिला के द्वारा नशे की हालत में सड़क पर हंगामा करने की वीडियो बना दी। जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।
अपने कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की
महिला द्वारा नशे की हालत में सड़क पर हंगामा करने से वहां भीड़ एकत्रित हो जाती है। सड़क पर जाम देखकर जब पुलिस वहां पहुंचती है। तो पुलिस के समझाने पर भी वह नहीं समझती, उल्टा दरोगा से बहस करने लग जाती है। वह अपने बालों को लहराते हुए इधर उधर घूमती रही। पुलिस ने उसको समझने की खूब कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी, उल्टा पुलिस से बहस करने लगी और अपने कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की।
वह इतने नशे में थी कि अच्छे और बुरे का अंतर भूल गयी थी
नशे में टल्ली महिला ने सोमवार की रात 8 बजे इस घटना को कानपुर के गुमटी चौराहे पर अंजाम दिया। वह इतने नशे में थी कि वह अच्छे और बुरे का अंतर भूल गयी थी। जिस मार्केट में वह नशे की हालत में अपने बाल खोलकर लहराते हुए इधर उधर जाने लगी, वहां पुलिस चौकी पास में ही थी। महिला के हंगामे के कारण वहां काफी भीड़ हो गई थी। भीड़ देखकर पुलिस भी मौके में पहुंच जाती है। कई लोग इस घटना की वीडियो बनाने लगे।
उसका यह ड्रामा पूरे आधा घंटे तक चलता है
पुलिस ने महिला को खूब समझाने की कोशिश की। मगर वह उल्टा पुलिस से ही बहस करने लग जाती है। यहां तक कि उन्हें धक्का देने लगती है। वह अपने बालों को इधर उधर लहराते हुए घूमने लगती है। जब पुलिस बीच में आकर उसे समझाने की कोशिश करती है तो वह अपने कपडे उतारने लगती है। वह नशे की हालत में अच्छे और बुरे में अंतर को ही भूल जाती है। उसका यह ड्रामा पूरे आधा घंटे तक चलता है। किसी तरह पुलिस ने उसपर कंट्रोल करके, आश्रय केंद्र में भिजवा देती है। इसको लेकर पुलिस का कहना था कि अभी महिला के नशे की हालत में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी है। हम उसका मेडिकल करवाएंगे और उसके नशे से बाहर आ जाने के बाद पूछताछ करेंगे।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




