back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बोले- माई! पेंशन, मकान, राशनकार्ड सब दिलाएंगे, पढ़े पूरी खबर

UP News: ''माई ! बिलकुल भी चिंता मत करिए। आपको सरकार की योजना का मकान जरूर मिलेगा। आपको पेंशन भी दिलवाएंगे और राशनकार्ड भी बनवाएंगे। आपकी हर परेशानी दूर की जाएगी।''

गोरखपुर, हि.स.)। ”माई ! बिलकुल भी चिंता मत करिए। आपको सरकार की योजना का मकान जरूर मिलेगा। आपको पेंशन भी दिलवाएंगे और राशनकार्ड भी बनवाएंगे। आपकी हर परेशानी दूर की जाएगी।”

मुख्यमंत्री ने उसके मनोभावों से उसकी अन्य दिक्कतों को भी संभवतः समझ लिया

अपनेपन के एहसास में सराबोर यह भरोसा जब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया तो उस भरोसे के अवश्यसंभावी परिणति की उम्मीद में गुहार करने वाले के चेहरे पर चमक और संतोष का भाव उभरना स्वाभाविक ही है। आत्मीय भरोसे और उस पर संतोष की तस्वीर शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन के दौरान देखने को मिली। जनता दर्शन में एक महिला ने जब मकान की समस्या बताकर आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई तो मुख्यमंत्री ने उसके मनोभावों से उसकी अन्य दिक्कतों को भी संभवतः समझ लिया।

सीएम ने महिला से पूछा, ”क्या आपको पेंशन मिलती है” ?

क्या आपको पेंशन मिलती है, सीएम के इस के सवाल पर महिला ने इनकार वाले जवाब में सिर हिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी फौरन बोल पड़े, ”आपको पेंशन, मकान, राशनकार्ड सब दिलवाएंगे”। इसे लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही शुरू कर महिला की हर समस्या दूर करने का निर्देश दिया।

भू माफिया के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार अपराह्न से गोरखपुर प्रवास पर हैं। शनिवार सुबह हर बार की तरह उनकी दिनचर्या में जनसेवा का विशिष्ट अनुष्ठान ”जनता दर्शन” शामिल रहा। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को अपनेपन के एहसास से भरोसा दिया कि सबकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। जिन्हें आवास की समस्या है उन्हें सरकारी योजना से आवास दिलाया जाएगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। भू माफिया के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

अधिकारियों को समस्या निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया

सबकी समस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को समस्या निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में शिथिलता न करें। कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। इन्हें मदद का भरोसा दिया। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...