back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: CM योगी के हाथों गोरखपुर को मिलेंगे दो खास उपहार, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को देंगे नई ऊंचाई

Gorakhpur: नए साल के आगमन से एक पखवारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुर को दो खास उपहार मिलने जा रहे हैं। गोरखपुर में टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई ऊंचाई देंगे।

गोरखपुर, हि.स.। नए साल के आगमन से एक पखवारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुर को दो खास उपहार मिलने जा रहे हैं। हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल कहती हैं कि ये दोनों उपहार गोरखपुर में टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई ऊंचाई देंगे। मुख्यमंत्री 15 दिसंबर को रामगढ़ताल में क्वीन लेक क्रूज का शुभारंभ और ताल के सामने बने बहुसितारा होटल कोर्टयार्ड मैरियट का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री के कदम पड़ने के साथ ही सुरम्य ताल में क्रूज सेवा शुरू हो जाएगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर रामगढ़ताल का कायाकल्प हुआ तो दशकों तक उपेक्षित रहा यह ताल पर्यटन और सेवा क्षेत्र में रोजगार का बड़ा माध्यम भी बनने लगा। सीएम की मंशा के अनुरूप अब यहां क्रूज की सुविधा मिलने जा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के कदम पड़ने के साथ ही सुरम्य ताल में क्रूज सेवा शुरू हो जाएगी। शुभारंभ करने के साथ सीएम क्रूज से ताल का भ्रमण भी करेंगे। रामगढ़ताल में जिस क्रूज को उतारा गया है उसे लेक क्वीन नाम दिया गया है।

क्रूज में 12 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आया

क्रूज का संचालन करने वाली फर्म का कहना है कि लेक क्वीन के निर्माण पर 12 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आया है। क्रूज में पंचसितारा होटल जैसी सुविधाएं विकसित की गईं हैं। क्रूज संचालन से करीब 100 लोगों को रोजगार भी मिलने जा रहा है। लेक क्वीन पर शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन मिलेंगे। मॉकटेल काउंटर और बार की भी सुविधा होगी, हालांकि बार को बाद में शुरू किया जाएगा। 2700 वर्गफीट के क्षेत्रफल वाले क्रूज पर तीन तल बनाए गए हैं। इसके अलावा एक वेटिंग प्लेटफार्म भी है। क्रूज पर 150 लोगों की क्षमता के तीन हाल और 15 लोगों की क्षमता का एक अति विशिष्ट कक्ष बनाया है। एक ट्रिप में दो घण्टे तक क्रूज पर सवारी का आनंद उठाया जा सकेगा।

मैरियट होटल इंडस्ट्री का अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है

शुक्रवार को रामगढ़ताल में क्रूज सेवा का शुभारंभ करने के साथ ही सीएम योगी ताल के सामने बने अत्याधुनिक सुविधाओं वाले होटल कोर्टयार्ड मैरियट का भी उद्घाटन करेंगे। मैरियट होटल इंडस्ट्री का अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है। गोरखपुर में रामगढ़ताल के सामने 7.5 एकड़ में विकसित इस ब्रांड के होटल में विश्वस्तरीय रूम और डाइनिंग सुविधा के साथ फिटनेस सेंटर, स्पा आदि की सेवा भी मिलेगी। निवेश के बेहतरीन गंतव्य के रूप में उभरे गोरखपुर आने वाले उद्यमियों को कारोबारी टूर पर ठहरने के लिए एक और शानदार विकल्प उपलब्ध होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गोरखपुर से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे रवि किशन? CM योगी के बयान से बढ़ी चर्चा, बोले- महिला हो सकती है उम्मीदवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सांसद Ravi Kishan को लेकर ऐसा बयान...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵