back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने 278 सहायक आचार्यों, 2142 स्टॉफ नर्स को दिए नियुक्ति पत्र

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवचयनित 278 सहायक आचार्य, 2142 स्टाफ नर्स, 48 आयुष चिकित्सा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

लखनऊ, (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवचयनित 278 सहायक आचार्य, 2142 स्टाफ नर्स, 48 आयुष चिकित्सा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के अंतर्गत 674 एम्बुलेंस एवं 81 एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ भी किया।

पिछले साढ़े छह वर्ष में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सेवाओं में वृद्धि की है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज लगभग ढाई हजार नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। पिछले साढ़े छह वर्ष में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सेवाओं में वृद्धि की है, उसी के क्रम में 674 एम्बुलेंस एवं 81 एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस जोड़ी गयी है।

2017 से पहले बाहर पढ़ने वाले विधार्थी उत्तर प्रदेश का नाम छिपाए होंगे: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो सब बेकार है। ईश्वरीय कृपा से इसमें एलेपैथ और आयुर्वेद, दोनों के हैं। प्रदेश ने अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतरीन किया है। 2017 के पहले पहचान का संकट था। आप में से बहुत से लोग बाहर पढ़ने गए होंगे तो वे अपना नाम, अपने प्रदेश का नाम छिपाए होंगे।

सभी को मिल रहा बेहतर इलाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले मेडिकल कॉलेजों की प्रदेश में संख्या 18 रही। आज हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रहे हैं। 18 से तो अधिक पांच साल में ही शुरू कर दिए हैं। अटल मेडिकल विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज संबद्ध किए गए हैं। आज कोई गरीब यह नहीं कह सकता कि धनाभाव में वह अपना इलाज नहीं करा पा रहा है। पांच लाख रुपये तक इलाज का खर्च आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत उपलब्ध कराया जा रहा है। गोरखपुर और रायबरेली में एम्स भी शुरू किए गए हैं। यह डबल इंजन की सरकार का प्रयास है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...