back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: BJP कार्यकर्ताओं में जगदीप धनखड़ के अपमान का फूटा गुस्सा, राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी का फूंका पुतला

Bareilly: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के अपमान के विरोध में आज भाजपा महानगर के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी के विरूद्ध नारेबाजी की।

मुरादाबाद, हि.स.। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के अपमान के विरोध में आज भाजपा महानगर के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी के विरूद्ध नारेबाजी कर दोनों का पुतला फूंका।

भारतीय संविधान के अपमान की पराकाष्ठा

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जाट किसान परिवार में जन्मे और राजस्थान के गौरव, देश के उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के माननीय सभापति जगदीप धनखड़ का घमंडिया नेताओं ने जिस तरह उपहास किया, वो सिर्फ एक व्यक्ति या पद नहीं बल्कि भारतीय संविधान के अपमान की पराकाष्ठा है।

विपक्षी नेता राष्ट्र की गरिमा और छवि को छलनी का काम कर रहे हैं

इस अमर्यादित व्यवहार से पूरी संसद की गरिमा भंग हुई है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल जिस तरह से कल्याण बनर्जी का साथ दे रहे हैं, इससे इनकी विकृति मानसिकता का पता चलता है। ये लोग कह रहे हैं कि सदन के बाहर मिमिक्री की गई तो सदन का अपमान कैसे हुआ? आप सोचिए जिन नेताओं का आचरण सदन के बाहर ऐसा है तो वह अंदर कैसा होता होगा। विपक्ष के नेताओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इससे देश की वैश्विक छवि पर असर पड़ता है, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि विपक्षी नेता राष्ट्र की गरिमा और छवि को छलनी का काम कर रहे हैं।

घमंडिया गठबंधन के नेता अपमान करते हैं मगर माफी नहीं मांगते

भाजपा महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेता ओबीसी समाज का अपमान करते हैं मगर माफी नहीं मांगते। दलित समाज का अपमान करते हैं मगर माफी नहीं मांगते। आदिवासी समाज का अपमान करते हैं मगर माफी नहीं मांगते, और अब उपराष्ट्रपति का अपमान किया पर माफी मांगने के बजाय तरह-तरह के तर्क देने का काम कर रहें हैं। संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का अपमान करके विपक्षी गठबंधन अपने हार की हताशा को दिखा रहे हैं। वह किसी व्यक्ति या दल का नहीं बल्कि देश का अपमान कर रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा, महानगर महामंत्री दिनेश शीर्षवाल, नगर निगम पार्षद दल के उपनेता सुरेंद्र विश्नोई, महानगर उपाध्यक्ष गिरिश भंडूला आदि रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories