झुंझुनू, 20 मार्च(हि.स.)। राजस्थान में झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के कासनी गांव के पास शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। सूरजगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल धर्मपाल सिंह ने बताया कि पदयात्रियों का एक दल श्याम निशान लेकर खाटूश्यामजी जा रहा था। कासनी गांव के पास एक ट्रक ने पदयात्रियों को टक्कर मार दी। जिसमें भावठड़ी गांव के प्रदीप शर्मा व अनिल की मौत हो गई तथा सुनील और बवानीखेड़ा गांव की मीना घायल हो गई। जिनको उपचार के लिए झुंझुनू रेफर किया गया है। पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस उप अधीक्षक सुरेश शर्मा ने भी घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया है। हिन्दुस्य्हन समाचार / रमेश सर्राफ/ ईश्वर




