back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव को राहत, अब ईडी के समक्ष 30 को होगी पेशी

Rajasthan News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 30 अक्टूबर तक का समय दिया है।

जयपुर, (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 30 अक्टूबर तक का समय दिया है। उन्हें दिल्ली स्थित कार्यालय में शुक्रवार को बुलाया गया था। वैभव ने 15 दिन का और समय मांगा था। हालांकि, जांच एजेंसी ने उन्हें सिर्फ चार दिन का समय दिया है।

ईडी ने गुरुवार पूछताछ के लिए वैभव गहलोत को समन जारी किया था

ईडी ने गुरुवार को विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन से संबंधित मामले में पूछताछ के लिए वैभव गहलोत को समन जारी किया था। समन मिलने के बाद वैभव गहलोत ने ईडी के समक्ष पेश होने के लिए नई तारीख मांगी और तर्क दिया कि ईडी जांचकर्ताओं को दस्तावेज सौंपने के लिए 2011 से अब तक के दस्तावेज इकट्ठा करने होंगे। इस संबंध में हुई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि साल 2011 में होटल के 2500 शेयर खरीदकर मॉरीशस स्थित फर्म से ट्राइटन होटल्स को फंड डायवर्ट किया गया था। उस समय शेयर 39,900 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदे गए थे जबकि उस समय शेयर की कीमत 100 रुपये थी।

सीएम गहलोत ने पत्रकार वार्ता में साफ किया था वैभव गहलोत की टैक्सी कंपनी थी

सीएम गहलोत ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में साफ किया था कि वैभव गहलोत की टैक्सी कंपनी थी। उसमें वह पहले पार्टनर था। यह कंपनी 25 लाख रुपये की थी। जांच एजेंसी ने समूह और उसके प्रमोटरों की अगस्त में जयपुर, उदयपुर, मुंबई और दिल्ली में तीन दिनों तक तलाशी ली थी। वैभव गहलोत के साथ रतन कांत शर्मा के कथित संबंध ईडी की जांच के दायरे में हैं। कहा जा रहा है कि जांच एजेंसी फेमा के तहत उनसे पूछताछ करेगी और उनके बयान दर्ज करेगी। वह पूर्व में एक कार रेंटल कंपनी में वैभव गहलोत के बिजनेस पार्टनर रह चुके हैं।

12 साल पुराना है मामला

वैभव गहलोत का कहना है कि यह 12 साल पुराना मामला है। केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। हम जानते थे कि ये चीजें चुनाव से पहले होंगी। उन्होंने हमारे प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के आवास पर भी छापा मारा। वे मेरे पिता अशोक गहलोत को निशाना बनाना चाहते हैं, इसलिए मुझे समन भेजा है। हम इस मामले में पहले भी स्पष्टीकरण कर दे चुके हैं कि वो जब भी मुझे पूछताछ के लिए बुलाएंगे, मैं उपस्थित होऊंगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Jaipur: करणी सेना करेगी PM मोदी के अजमेर दौरे का विरोध, UGC नियमों में बदलाव के चलते खोला मोर्चा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जयपुर में राजपूत संगठन करणी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 28 फरवरी को अजमेर दौरे का विरोध करने...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...