back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP विधायक की ‘सड़कछाप’ भाषा, बालमुकुंद आचार्य ने निगम कर्मी को दी ‘कूटने’ की धमकी

राजस्थान के हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने मीणा कॉलोनी में अवैध निर्माण रोकने के दौरान नगर निगम कर्मियों को लेकर गुस्से में कूटने जैसी धमकी दी, जो वीडियो में वायरल हो गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान की राजनीति में भाषा की मर्यादा एक बार फिर तार-तार हुई है। हवामहल सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सत्ता के रौद्र रूप और सड़क की भाषा के बीच का अंतर मिटा दिया है। मामला जयपुर की मीणा कॉलोनी में चल रहे एक अवैध निर्माण को रोकने का था, लेकिन विधायक के गुस्से ने इसे एक बड़े विवाद में बदल दिया है।

निगम की मिलीभगत पर फूटा गुस्सा

मीणा कॉलोनी में एक मकान को नगर निगम ने कुछ दिन पहले ही सीज कर दिया था। नियमत: अब वहाँ कोई निर्माण नहीं होना चाहिए था। लेकिन, स्थानीय लोगों ने विधायक बालमुकुंद आचार्य से शिकायत की कि सीलिंग के बावजूद निर्माण कार्य बेखौफ जारी है।

यह सुनते ही विधायक आचार्य तुरंत मौके पर पहुँचे। वहाँ पहले से मौजूद लोगों ने जब उन्हें निगम की कार्रवाई की ढिलाई और निर्माण जारी रहने की पूरी कहानी बताई, तो विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उनका सीधा आरोप था कि यह सब नगर निगम के कार्मिकों की मिलीभगत से चल रहा है।

”मैं आज इसी चौराहे पर उसे कूटुंगा, मर जाएगा साला”

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में, विधायक अधिकारियों को फोन करने की कोशिश कर रही एक महिला को देखकर आग-बबूला हो जाते हैं। जब निगम अधिकारी का फोन नहीं उठा, तो विधायक ने गुस्से में जो कहा, वह अब वायरल हो चुका है। जिसमें वो कह रहे है कि, अगर वो मुझे मिला तो, मैं आज इसी चौराहे पर उसे कूटूंगा और उसका वीडियो भी बनाऊंगा । ये मामला यहीं नहीं रुका। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, तो विधायक का धैर्य टूट गया। किसी व्यक्ति ने उन्हें शांत रहने को कहा, जिस पर विधायक ने और भी तीखी टिप्पणी की। 

कोई बात नहीं, मर जाएगा साला, मेरा कहना नहीं मानेगा, उसका यही हाल होगा

यह भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषा सार्वजनिक रूप से एक जन-प्रतिनिधि द्वारा इस्तेमाल की गई है, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। विधायक बालमुकुंद आचार्य का यह वीडियो वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई है। एक ओर, विपक्षी दल और सभ्य समाज के लोग जनप्रतिनिधियों की भाषा पर संयम न रखने की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। उनका तर्क है कि अवैध निर्माण पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए, पर जनप्रतिनिधि को अपनी मर्यादा नहीं लाँघनी चाहिए।

वहीं, दूसरी ओर, स्थानीय लोग और विधायक के समर्थक इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं कि यह गुस्सा नगर निगम की अत्यधिक लापरवाही के कारण पैदा हुआ है। उनका मानना है कि जब अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते और अवैध निर्माण को बढ़ावा देते हैं, तो इस तरह की सख्त प्रतिक्रिया जरूरी हो जाती है।

यह घटना यह सवाल खड़े करती है कि क्या अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की अनिवार्यता, जनप्रतिनिधि को सड़क की भाषा इस्तेमाल करने का लाइसेंस देती है? और क्या सिर्फ़ भाषा की आलोचना करना, निगम के उन भ्रष्ट तंत्र को नज़रअंदाज़ करना नहीं है, जो विधायक के गुस्से का मूल कारण है?

यह देखना बाकी है कि नगर निगम और पार्टी आलाकमान इस वायरल वीडियो और विधायक की तीखी टिप्पणियों पर क्या कार्यवाही करते हैं। क्या विधायक पर उनकी भाषा के लिए कोई कार्रवाई होगी, या उनके द्वारा उठाए गए अवैध निर्माण के मुद्दे पर निगम के अधिकारियों पर गाज गिरेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

लोकगायक छोटू सिंह को विधायक रविंद्र भाटी ने दी जान से मारने की धमकी, छोटू सिंह बोले- आप विधायक हैं, लेकिन मैं धमकियों से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान में लोकगायक Chhotu Singh Rawna ने शिव विधायक Ravindra Singh Bhati पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छोटू सिंह का कहना...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵