दतिया, 16 जून (हि.स.)। कोरोनाकाल में हम वृक्षों के महत्व को भली भांति समझ चुके हैं। वृक्षों से मिली आक्सीजन हमारे जीवन में कितनी लाभदायक है। जो लोग प्रकृति से जुड़े रहते हैं, वह कम बीमार देखने को मिलते हैं, यही कारण है कि शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के प्रकरण कम देखने को मिले, हमें ऐसी प्रजाति के पौधे लगाने हैं जो हमारे जीवन में लाभ दायक हो, पीपल, तुलसी एवं बरगद के पौधे लगाने से वृक्ष बनने में हमें 24 घण्टे आक्सीजन प्राप्त होगी। उक्त बात भांडेर में क्षेत्रीय सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या राय ने बुधवार को ग्राम बसवाह एवं नम्बर-1 विद्यालय में वृक्षारोपण के दौरान कही। उन्होंने मंगल वाटिका में मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान सुरेंद्र बुधौलिया, क्षेत्रीय विधायक रक्षा सेरोनिया प्रमोद पुजारी, जगदीश यादव, राजेंद्र यादव, गिरजेश खरे, सनत पुजारी, विशुन यादव, नीरज यादव, मंडल अध्यक्ष गोलू दुबे, रोहित साहू, राजकुमार लोधी, प्रिंस यादव आदि लोग उपस्थित रहे। हिन्दुस्तान समाचार/संतोष तिवारी




