back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: मप्र में कांग्रेस की 2 सूची के बाद मचा घमासान, प्रदेश महामंत्री ने छोड़ी पार्टी;BJP में हुए शामिल

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आधी रात को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। सूची जारी होते ही पांच शहरों में उम्मीदवारों का विरोध शुरू हो गया है।

भोपाल, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार आधी रात को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें 88 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें पहली सूची में जारी 144 सीटों में से तीन दतिया, पिछोर और गोटेगांव के उम्मीदवार बदले गए हैं। भाजपा से कांग्रेस में आए दीपक जोशी को खातेगांव से टिकट दिया गया है।

भानु ठाकुर कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल

भाजपा से आए पांच नेताओं को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है। सूची जारी होते ही रतलाम के जावरा, शाजापुर के शुजालपुर, बुरहानपुर, रीवा के सेमरिया और नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में उम्मीदवारों का विरोध शुरू हो गया है। इस बीच, प्रदेश महामंत्री भानु ठाकुर कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

मप्र में कांग्रेस अब तक 230 सीटों में से 229 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित

मप्र विधानसभा के लिए कांग्रेस अब तक 230 सीटों में से 229 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अब एक मात्र बैतूल जिले की आमला सीट पर उम्मीदवार घोषित होना शेष है। दूसरी सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में घमासान मच गया है। पांच जिलों में कार्यकर्ताओं ने घोषित उम्मीदवारों के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवारों के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को प्रदर्शन किया जा रहा है।

ओमप्रकाश रघुवंशी का टिकट कटने से उनके समर्थक नाराज

कांग्रेस ने नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा से अजय बलराम पटेल को टिकट दिया है। पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी का टिकट कटने से उनके समर्थक नाराज हैं। रघुवंशी के आवास पर रात लगभग 1:30 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और उनके समर्थन में नारेबाजी की। शुक्रवार को सुबह भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गलत फैसला लिया है। हम इसका विरोध करते हैं। यदि टिकट नहीं बदला गया, तो इसका परिणाम कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

मैं अपने जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं- सुशील खत्री

कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष सुशील खत्री ने कहा कि जिसने कांग्रेस को सिवनी मालवा विधानसभा में जीवित रखा उसका टिकट काटा जाना बहुत ही गलत निर्णय है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता आहत हैं। मैं अपने जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। ओमप्रकाश रघुवंशी ने कहा कि हम शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगे, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

कांग्रेस ने शराब कारोबारी को सिकरवार से बनाया प्रत्याशी

शुजालपुर सीट से कांग्रेस ने शराब कारोबारी रामवीर सिंह सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है। यहां से योगेंद्र सिंह बंटी बना भी दावेदारी कर रहे थे। शुक्रवार सुबह बंटी के समर्थकों ने रामवीर का पुतला जलाया। उन्होंने ‘शराब ठेकेदार नहीं चलेगा’ के नारे भी लगाए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि ‘हाईकमान के सभी नेता सात करोड़ में बिक गए। शराब ठेकेदार को टिकट देने का परिणाम चुनाव में भुगतना पड़ेगा। जावरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का पुतला फूंका।

लोगों ने कांग्रेस का पुतला फूंककर किया विरोध

बुरहानपुर विधानसभा से कांग्रेस ने निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा को टिकट दिया है। उनके समर्थकों ने जश्न मनाया तो वहीं रात दो बजे कुछ लोगों ने कांग्रेस का पुतला फूंककर विरोध किया। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी ने निर्दलीय विधायक को टिकट देकर अल्पसंख्यक नेताओं का अपमान किया है। पार्टी अपना निर्णय नहीं बदलती है तो हम इस्तीफा देंगे।

इधर, प्रदेश महामंत्री भानु ठाकुर शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। भानु भांडेर से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। कांग्रेस ने भांडेर से फूलसिंह बरैया को प्रत्याशी बनाया है। बरैया बसपा से भी विधायक रह चुके हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...