back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: PM का MP की जनता के नाम लिखे पत्र पर CM चौहान ने जताया आभार, कहा- नवनिर्माण संकल्प करेंगे सिद्ध

Bhopal: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम एक खुला पत्र लिखा, CM चौहान ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

भोपाल, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने भाजपा शासनकाल में हुए विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए जनता से समर्थन मांगा है। प्रदेश की जनता के नाम प्रधानमंत्री के पत्र के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा…

प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा कि मेरे प्यारे मध्य प्रदेश वासियों, नर्मदा की इस पावन धरा को मेरा प्रणाम। मैं जब भी मध्य प्रदेश आता हूं, मेरे प्रति इतना प्रेम और स्नेह देखकर मुझे अपार ऊर्जा मिलती है। आज मध्य प्रदेश विकास की राह पर जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह हमारे लिए अत्यंत हर्ष की बात है। पिछले 20 वर्षों में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य के अपने अतीत से निकल कर सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी बना है।

कौन भूल सकता है कि 2003 से पहले के मध्य प्रदेश को, जहां सुविधाओं का अभाव था। पिछले 20 वर्ष से जो भरोसा आपने हम पर दिखाया है, उससे मध्य प्रदेश देश की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। इन 20 वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान एवं भाजपा सरकार की अथक मेहनत के परिणाम स्वरूप आज मध्य प्रदेश में हुए लाख किमी से अधिक सड़कों के निर्माण, 16 प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास दर, लाख से अधिक घरों में नल से जल, 28 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन को देखकर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है।

CM चौहान ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, आपके इस पत्र के लिए मैं मध्यप्रदेश की जनता की तरफ से आपको धन्यवाद देता हूं। आपने मध्य प्रदेश की जनता को अपना परिवार मानकर सदैव समर्पित भाव से सहयोग दिया है और मप्र की जनता के मन में भी आप बसे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि डबल इंजन की सरकार का मध्य प्रदेश वासियों से ये अटूट रिश्ता आगे भी चलता रहेगा और इस बार फिर से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी जिससे हम आपके नेतृत्व में मध्यप्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का सपना पूरा कर सकें।

मध्य प्रदेश का विकास मॉडल पूरे देश के लिए प्रोत्साहन बना

उन्होंने आगे लिखा कि ये 20 वर्ष न सिर्फ मध्य प्रदेश के विकास के रहे हैं, बल्कि ये आपके हम पर विश्वास के भी रहे हैं। आज मध्य प्रदेश का विकास मॉडल पूरे देश के लिए गरीब कल्याण, महिला उत्थान एवं समग्र प्रोत्साहन का मॉडल बन गया है।

भाजपा सरकार ने अपने गरीब कल्याण के संकल्प की सिद्धि के लिए मध्य प्रदेश के हर वंचित के लिए अनगिनत योजनाएं चलाई हैं, जिनके चलते आज मध्य प्रदेश में 1.36 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। महिला के प्रति समर्पण भाव रखते हुए हमने बहनों और लाडली लक्ष्मियों की उन्नति के लिए निरंतर काम किया है। आज मध्य प्रदेश के किसानों एवं युवाओं का वर्तमान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चलते बेहतर हुआ है और उनके सामने एक उन्नत भविष्य राह देख रहा है।

PM मोदी ने पत्र में कांग्रेस का किया ज़िक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा कि वर्ष 2014 से पहले केंद्र की कांग्रेस सरकार के सौतेले व्यवहार के कारण मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास में अनेक कठिनाइयां आती थीं।

आज पूरा देश साक्षी है कि 2014 के बाद केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश के भीतर एक नई क्षमता का विस्तार हुआ और हमने मिलकर जहां मध्य प्रदेश को एक उज्जवल भविष्य दिया है, वहीं अपने गौरवशाली इतिहास को भी सहेजा है। यह आपके और डबल इंजन सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि मध्य प्रदेश भारत के टाप 3 अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में शामिल होने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।

इस तरह किया पत्र का अंत

आखिर में उन्होंने लिखा कि मेरा सदा से मध्य प्रदेश के साथ एक विशेष जुड़ाव रहा है, जिसके चलते आपने 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में मुझे असीम स्नेह देते हुए भाजपा को अभूतपूर्व विजय दिलाई थी। मुझे पूरा विश्वास है कि उसी तरह आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी आप मुझ तक अपना सीधा समर्थन पहुंचाएंगे एवं भाजपा पर अपने अटूट विश्वास के चलते फिर इस बार डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। आपके सुखद भविष्य की कामना के साथ.. आपका अपना नरेन्द्र मोदी।

CM शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पत्र को जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हमने मध्य प्रदेश को देश का सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य बनाया है। यह हमारे लिए हर्ष और आनंद का विषय है कि विकास और जनता के कल्याण के कार्यों में प्रदेश सरकार सतत नये इतिहास रच रही है।

प्रदेश के मेरे भाइयों-बहनों, आपने सर्वदा भाजपा के कार्यों एवं कार्यशैली को सराहा है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन एवं आप सबकी शुभेच्छाओं से हम प्रदेश को सफलता के नये शिखर पर पहुंचाने में सफल हुए हैं और आगे भी नवनिर्माण के सभी संकल्पों को सिद्ध करेंगे, यह विश्वास है। प्रधानमंत्री की हृदयस्पर्शी भावनाओं के लिए अपने और प्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...