back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए कमलनाथ और सुरजेवाला, 60 सीटों पर हुई चर्चा

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों को लेकर नई दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई।

भोपाल, (हि.स.)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों को लेकर नई दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए अभा कांग्रेस के महासचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि अभी केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग हुई, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। कमलनाथ एवं डॉ. गोविंद सिंह ने इस मीटिंग में हिस्सा लिया और काफी सीटों पर सकारात्मक माहौल में सौहाद्रपूर्ण चर्चा हुई। जिस तरीके से कमलनाथ समन्वय बना रहे हैं, उससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी की एक अप्रत्याशित जीत मध्य प्रदेश में होने जा रही है।

कांग्रेस पार्टी में आत्मविश्वास, जनता का मिलेगा आशीर्वाद

सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में एक तरफ जहां सरफुटव्वल है वहीं कांग्रेस पार्टी में आत्मविश्वास है, यह आत्मविश्वास प्रदेश की 8.5 करोड़ जनता के आशीर्वाद का आत्मविश्वास है, यह आत्मविश्वास भाजपा के खिलाफ 8.5 करोड़ जनता के जन आक्रोश का आत्मविश्वास है। मध्य प्रदेश भाजपा में भ्रष्टाचार, घोटाले और विवाद है, आज ही 10 करोड़ का आदिवासी समाज से जुड़ा घोटाला उजागर हुआ है।

सुरजेवाला ने बताई कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश की गारंटी

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में गारंटी दी कि हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे, झूठे मुकदमे वापस लेंगे, 5 हॉर्स पावर तक बिजली माफ करेंगे, पुरानी पेंशन लागू करेंगे, 100 यूनिट बिजली मुफ्त एवं 200 यूनिट तक बिजली आधी कीमत में देंगे, महिलाओं को 1500 रुपए देंगे। प्रियंका गांधी ने गारंटी दी कि देश में सबसे पहली स्कूली बच्चों के लिए योजना लागू करेंगे जिसमे पहली से आठवीं तक 500 रुपए देंगे, नवी एवं दसवीं के बच्चों को 1000 रुपये देंगे एवं ग्यारहवीं एवं बारहवीं के बच्चों को 1500 रुपए देंगे। पढ़ो और पढ़ाओ योजना के तहत हर बच्चा पैसा पाएगा, हर बच्चा आगे बढ़ता जाएगा। पहली नवरात्रि पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की विजय की शुरुआत हो जाएगी।

श्राद्ध के बाद पहली सूची जारी होगी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि अभी हमने 60 सीटों पर चर्चा की है, बाद में फिर से मीटिंग होगी और इसके बाद हमारे प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसमें टिकटों पर चर्चा होगी। श्राद्ध के बाद हमारी पहली सूची जारी होगी, हम इस तरीके से चर्चा कर रहे हैं कि हम 15 तारीख के बाद पहली सूची जारी कर सकें। एक प्रश्न के उत्तर में श्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को मध्य प्रदेश में झूठ की बौखलाहट है, जनता इनके झूठों से थक गई है, 23 दिन के बाद जनता को राहत मिलेगी जनता उस राहत का इंतजार कर रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...