MP Election: मप्र चुनाव के दौरान विजयवर्गीय ने की CM शिवराज की तारीफ, बोले- उन्होंने अच्छे तरीके से चलाई सरकार

Madhya Pradesh: मप्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने CM शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छे तरीके से सरकार चलाई है।
Kailash Vijayvargiya
Kailash VijayvargiyaSocial Media

इंदौर, हि.स.। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छे तरीके से सरकार चलाई है। उनकी बनाई कई योजनाओं का दूसरे प्रदेशों ने अनुसरण किया है। इनमें कांग्रेस शासित राज्य भी हैं। वे अच्छे प्लानर हैं। वे दर्शन शास्त्र के विद्यार्थी थे, इसलिए उनके सोचने का तरीका जनता के प्रति रहता है।

विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया

विजयवर्गीय सोमवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि सिर्फ इतना कहूंगा जो भी होगा, भाजपा का कार्यकर्ता होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जीत को लेकर आश्वस्त है। चुनाव अभियान के लिए कम समय मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम हमेशा जनता के बीच रहते हैं। चुनाव के लिए कम समय जैसी बात नहीं। चुनाव आयोग कल मतदान करा दें तब भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बन जाएगी।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कांग्रेस अपनी सूची घोषित करने के लिए श्राद्ध पक्ष गुजरने का इंतजार कर रही है। जनहित के कामों के लिए क्या मुहूर्त देखना। उन्होंने कहा कि बीजेपी की विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र को लेकर कहा कि एक नंबर में कार्यकर्ता ही मेरा चुनाव लड़ेंगे।

राहुल का प्रदेश में आना हमारे लिए फायदेमंद

विजयवर्गीय ने कहा कि मप्र में राहुल गांधी का कोई प्रभाव नहीं है। पिछले चुनाव में भी उन्होंने किसानों का कर्ज चुकाने, बेरोजगार भत्ता जैसी घोषणाएं की थीं, लेकिन वे इसे पूरा नहीं कर सके। प्रदेश में राहुल गांधी के प्रचार के लिए आने को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि उनका आना भाजपा को फायदा पहुंचाएगा। सनातन को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग इसे खत्म करने का सपना देख रहे हैं, वे खुद समाप्त हो जाएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in