back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: कौन है नरेंद्र मोदी के प्रिय सांसद राकेश सिंह? बीजेपी ने मप्र विधानसभा चुनाव का दिया टिकट

MP News: लम्बे समय से सांसदी का कार्यभार संभालने वाले सांसद राकेश सिंह भाजपा की चयनित समिति के हर पैमाने में पास, बीजेपी ने उनको मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जबलपुर पश्चिम से दिया टिकट

मध्य प्रदेश, रफ्तार डेस्क। बीजेपी की चयनित समिति से मध्य प्रदेश प्रदेश विधानसभा चुनाव का टिकट पाने वाले सांसद राकेश सिंह का राजनीतिक ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने अपने को हमेशा विवादों से दूर रखा है। जिसके कारण वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रिय है। मध्य प्रदेश में उनके गाँव चलो, घर चलो अभियान ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। जिसको बाद बीजेपी ने इसे पूरे भारत में चलाया था। बीजेपी ने सांसद राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट दिया है। बीजेपी ने ऐसे होनहार प्रत्याशियों को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतार कर विपक्षी दलों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। हम यहां ऐसे प्रत्याशियों के विषय में अपको बताने का प्रयास कर रहें है।

जबलपुर के सांसद राकेश सिंह की प्रोफाइल पर एक नजर

सांसद राकेश सिंह पार्टी में अपनी साफ छवि के लिए प्रसिद्ध हैं, उन्होंने अपने को हमेशा सभी विवादों से दूर रखा है। इन्ही खासियतों की वजह से वे अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी बने। राकेश सिंह ने अपने अच्छे कार्यो की वजह से प्रदेश बीजेपी और केंद्र की बीजेपी में अपना अच्छा स्थान बनाया है। उन्होंने हमेशा शाकाहारी भोजन का समर्थन किया है। जबलपुर से बीजेपी अध्यक्ष भी बने, उन्होंने गाँव चलो, घर चलो अभियान चलाया था, जिसको बीजेपी ने बाद में पूरे देश में चलाया था। उनके अच्छे राजनीतिक ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, बीजेपी ने उन्हें जबलपुर पश्चिम से विधायकी का टिकट दिया है। वर्तमान में वह जबलपुर से लोकसभा के सांसद हैं। बीजेपी ने उन्हें विधायक का टिकट देकर विपक्षी दलों की प्रदेश विधान सभा चुनाव 2023 की रणनीति को कमजोर करने का काम किया है।

प्रोफाइल पर एक नजर

नाम :- राकेश सिंह

जन्म :- 04 जून 1962

जन्म स्थान :– जबलपुर, मध्य प्रदेश

शिक्षा :- बी.एससी

राजनीतिक यात्रा की शुरुआत :- अपने कॉलेज के समय से ही वे बीजेपी से जुड़े और बीजेपी नेता प्रह्लाद पटेल के साथ काम किया था। वर्ष 2000 में वे जबलपुर, मध्य प्रदेश बोजेपी के जिलाध्यक्ष बने थे। वर्ष 2004 से जबलपुर लोकसभा से सांसद का चुनाव जीतते आ रहे है। यह उनका सांसदी का चौथा कार्यकाल है।

जन्म, शिक्षा और परिवार का विवरण

उनका जन्म 04 जून 1962 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री ठाकुर सुरेंद्र सिंह और माता का नाम श्रीमती गोमती देवी था। उन्होंने बी.एससी की शिक्षा गवर्नमेंट मॉडल कॉलेज, जबलपुर से प्राप्त की थी। उनकी पत्नी का नाम माला सिंह है, जिससे उनकी दो बेटी है।

उनकी राजनीतिक यात्रा

वे वर्तमान में सलाहकार समिति, रक्षा मंत्रालय के सदस्य हैं। उन्होंने 21 नवंबर 2019 से सामान्य प्रयोजन समिति, लोकसभा के सदस्य का कार्यभार, 13 सितंबर 2019 से आगे कोयला, खान और इस्पात संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष का कार्यभार, 20 जून 2019 से आगे व्यवसाय सलाहकार समिति के सदस्य का कार्यभार संभाल रहे हैं। मई 2019 को 17वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (चौथा कार्यकाल) और सांसद बने। 1 सितंबर 2018 – 25 मई 2019 तक रक्षा संबंधी स्थायी समिति के सदस्य का कार्यभार संभाला।

12 अगस्त 2016 – 25 मई 2019 तक नैतिकता समिति के सदस्य का कार्यभार, 2016 – 2018 तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोकसभा के मुख्य सचेतक, रक्षा संबंधी हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य का कार्यभार संभाला। 29 जनवरी 2015 – 25 मई 2019 तक सामान्य प्रयोजन समिति के सदस्य और , सलाहकार समिति, रक्षा मंत्रालय के सदस्य का कार्यभार संभाला था।

उन्होंने 27 नवंबर 2014 – 31 अगस्त 2018 तक कोयला और इस्पात संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष और परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थायी समिति के सदस्य का कार्यभार संभाला था। 1 सितंबर 2014 – 25 मई 2019 तक विशेषाधिकार समिति के सदस्य का कार्यभार संभाला। 12 जून 2014 – 25 मई 2019 तक सदन समिति के सदस्य का कार्यभार संभाला था। मई 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल) और सांसद बने, उन्हें इसी साल हिंदी सलाहकार समिति रक्षा विभाग, रक्षा अनुसंधान विभाग और भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सदस्य का कार्यभार सौपा गया था। इसी साल 2014 में इन्हे एनसीसी के लिए केंद्रीय सलाहकार समिति और सलाहकार समिति, रक्षा मंत्रालय के सदस्य का कार्यभार भी सौपा गया था।

उन्होंने 23 सितम्बर 2009 तक याचिका समिति के सदस्य का कार्यभार संभाला। 31 अगस्त 2009 को परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थायी समिति के सदस्य बने। 2009 को 15वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल) और सांसद बने। उन्होंने 5 अगस्त 2007 – मई 2009 तक परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थायी समिति के सदस्य, सलाहकार समिति, पर्यटन मंत्रालय के सदस्य और विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन संबंधी स्थायी समिति के सदस्य का कार्यभार संभाला था।

वर्ष 2000 में भाजपा, जिला जबलपुर के अध्यक्ष बने थे। वे 2004 में 14वीं लोकसभा के लिए चुने गए और मध्य प्रदेश से लोकसभा के सांसद बने।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई जिसके नतीजे जारी हो गए हैं। राज्य की पाचों सीटों पर...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...