रतलाम,15 जून (हि.स.)। अलग- अलग थाना क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण की शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत बापूनगर निवासी मनीष नैनानी की नाबालिग लड़की बिना बताए लापता हो गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह नामली थाना अंतर्गत ग्राम पल्दुना निवासी माधुलाल की नाबालिग लड़की को अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हिंदुस्थान समाचार / शरद जोशी





