back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उमरीखेड़ा में बनेगा इको टूरिज्म-एडवेंचर पार्क, रालामंडल में एक माह में शुरू होगी नाइट सफारी

30 जून को तीन मंत्री और प्रमुख सचिव करेंगे उमरीखेड़ा का भ्रमण भोपाल/इंदौर, 23 जून (हि.स.)। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट के आव्हान पर बुधवार को मंत्रालय में वन मंत्री विजय शाह और पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने संयुक्त बैठक की और इंदौर में रालामंडल अभ्यारण के विकास के साथ उमरीखेड़ा में एडवेंचर पार्क ,ट्रेकिंग ट्रेक के संबंध में चर्चा हुई। जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा की उमरीखेड़ा में इको टूरिज्म पार्क बनाने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके लिए तीनों मंत्री सिलावट, विजय शाह और उषा ठाकुर के साथ प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल भी 30 जून को इंदौर उमरीखेड़ा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और इसके साथ ही रालामंडल का भी भ्रमण करेंगे। सिलावट ने बताया की रालामंडल अभ्यारण में नियमानुसार सारी व्यवस्थाएं बनाई जाएगी इसके लिए भी सीसीएफ और डीएफओ को विस्तृत कार्योजना बनाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही रालामंडल अभ्यारण में तितली पार्क, और फूड जोन बनाने को भी कार्ययोजना में सम्मिलित करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए हैं। वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि इंदौर में इको टूरिज्म में अनेक संभावनाएं हैं। इसके लिए वन विभाग भी काम कर रहा है। उमरीखेड़ा में इको टूरिज्म की संभावना को देखते हुए 30 जून को क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ वन्य जीव जंतुओं, लग्जरी टेंट में रुकने की व्यवस्थाएं और एडवेंचर पार्क के साथ पैदल और साइकिल ट्रेक को संभावनाओं के संबंध में भी विचार किया जाएगा। इसके लिए पीपी मोड में काम के लिए भी विचार किया जाएगा जिससे इंदौर व्यवसायिक राजधानी होने के साथ इको टूरिज्म क्षेत्र में भी पहचाना बना सके। पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने बैठक में कहा की रालामंडल अभयारण में नाइट सफारी से इंदौर के प्रति लोगो का आकर्षण बढ़ेगा, इसके साथ ही महू क्षेत्र में भी पर्यटन की असीम संभावना है, इसके लिए भीं जल्दी ही क्षेत्र का भ्रमण कर कार्योजना बनाई जायेगी, उमरीखेड़ा के साथ सिमरोल क्षेत्र को भीं जोड़ने से विस्तृत कार्योजना बनाने से इंदौर में पर्यटन का बेहतर सर्किट बन जाएगा । प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल ने कहा कि जिला स्तर से प्रस्ताव आते ही रालामंडल में नाइट सफारी को अनुमति दे दी जाएगी। रालामंडल में छुटे हुए क्षेत्र में 15 फिट की जाली लगाई जाएगी ।रहवासी क्षेत्रों में जंगली जानवरों को आने से रोकने के लिए भी व्यवस्था की जाए। 30 जून को रालामंडल और उमरीखेड़ा विकास के लिए कार्योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं । हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बिना मोबाईल होगी जंगल सफारी, वीडियो बनाने पर लगी रोक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (CTR) में अब पर्यटक जंगल सफारी के दौरान मोबाइल फोन अपने साथ...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...