back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मारने के बाद प्रेमी ने खुद को भी गोली मारी, युवक की मौत

इंदौर, 20 जून (हि.स.)। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक ने युवती के घर में घुस कर गोली मार दी और इसके बाद युवक ने वहीं पर खुद को गोली मार ली। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गोली युवती के कान के पास से छूकर निकली। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसे ईलाज के लिए एमवाय में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक युवती द्वारा विवाह से इनकार करने के कारण गुस्से में आए युवक ने यह वारदात की है। जानकारी के मुताबिक, प्रेमिका की कहीं और सगाई तय हो गई थी जिससे नाराज प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया। यह घटना छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के आर्दश इंदिरा नगर की है। पुलिस ने बताया कि घटना रात 9 बजे के आसपास की है। युवक नवीन परमार उम्र 26 साल निवासी गांधीनगर ने युवती मोहिनी नरवारिया उम्र 24 साल निवासी आर्दश इंदिर नगर के घर में घुसा और उस पर गोली चला दी। युवक ने मोहिनी के सिर पर गोली मारी है। जिससे वह वही पर गिर गई। इसके बाद युवक नवीन ने खुद के कनपटी में गोली चला दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक ने देशी पिस्टल से युवती को गोली मारी है और उसी पिस्टल से अपने आप को भी गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का मालूम पड़ता है। इधर जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी आनन फानन में मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में लडक़ी मोहिनी को एमवाय ले गई। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल पर आ गए और घटना की जांच करने में लग गए। बाहर वाले रूम में बैठी थी लडक़ी पुलिस सूत्रों के अनुसार जब यह घटना घटी उस समय लडक़ी अपने घर के बाहर वाले कमरे में अकेली बैठी थी और उसके भाई अंदर के कमरे में थे। युवक अचानक घर में घुसा और लडक़ी के सिर पर गोली मार दी उसके बाद अंदर के कमरे में जाकर खुद को गाली मार ली। आपस में दोस्त थे दोनों पुलिस ने बताया कि लडक़ी की हालत गंभीर है। दोनो आपस में दोस्त थे। पिछले एक साल से दोस्ती थी। रीगल तिराहे के पास कही पर एक कंपनी में जाब करते थे। इस कारण लडक़े की लडक़ी से पहले से ही बातचीत थी। शनिवार को नवीन लडक़ी के घर आया। पहले मोहिनी से बातचीत की और फिर उसके सिर पर गोली मार दी। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय/ उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...