back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कलयुगी बहू ने ससुर को छड़ी से पीटकर किया घायल, सोशल मीडिया में उठने लगी कार्यवाही की मांग, हुई गिरफ्तार

Karnatak Viral Video: सोशल मीडिया में एक बुजुर्ग को छड़ी से पीटते हुए एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया में एक बुजुर्ग को छड़ी से पीटते हुए एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल जो महिला एक बुजुर्ग को छड़ी से मारते हुए नजर आ रही है, वह और कोई नहीं बल्कि बुजुर्ग व्यक्ति की बहू है। जानकारी के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग आदमी का नाम पद्मनाभ सुवर्णा है, जिनकी उम्र 87 वर्ष है। उनको पीटने वाली महिला का नाम उमा शंकरी है, जो पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति की बहू है। यह महिला बड़ी बेरहमी से बुजुर्ग व्यक्ति को पीटती है, जिससे वह घायल हो जाते हैं। यह वीडियो कर्नाटक के मंगलुरु का है। इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा उसने इसकी घोर निंदा की है। इसको लेकर पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति के साथ न्याय की बात उठने लगी।

यह वीडियो कर्नाटक के मंगलुरु में काफी वायरल हुई

बेहरमी बहू की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई, कर्नाटक के मंगलुरु के कुलशेखर में बुजुर्ग व्यक्ति पद्मनाभ सुवर्णा को उनकी बहू उमा शंकरी ने उन्हें इतनी बेहरमी से पीटा कि बुजुर्ग व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। यह वीडियो कर्नाटक के मंगलुरु में काफी वायरल हुई, जिसके बाद बेरहम बहू की काफी निंदा की गई और उसके खिलाफ कार्यवाही की भी आवाज उठायी गयी। आरोपी महिला उमा शंकरी अटावर में बिजली प्रदाता कंपनी में एक अधिकारी के तौर में कार्यरत है।

पद्मनाभ सुवर्णा एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपनी चोट का इलाज करा रहे हैं

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति पद्मनाभ सुवर्णा एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपनी चोट का इलाज करा रहे हैं। आरोपी महिला का पति विदेश में काम करते हैं। महिला ने जो घिनोनी हरकत की है, इससे पूरा स्थानीय समुदाय सदमे में आ गया है। वाक्य में महिला द्वारा किया गया यह कार्य बहुत ही शर्मनाक है।

पुलिस ने किया आरोपी महिला को गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग की बेटी प्रिया ने पुलिस के पास इस मामले की शिकायत की, पुलिस ने IPC की धारा 324 और 307 के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला उमा शंकरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के पति विदेश में कार्यरत हैं। उन्हें भी यह खबर सुनकर अपनी पत्नी की करतूत पर शर्म आ रही होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...