back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फार्म हाउस में मिली 25 इंसानी खोपड़ियां, सोने के लिए बनाया था हड्डियों का बिस्तर, पकड़ में आया आरोपी

Karnatak Farm House: कर्नाटक के रामनगर जिले से एक दिल दहला देने की खबर सामने आ रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक के रामनगर जिले से एक दिल दहला देने की खबर सामने आ रही है। यहां कर्नाटक के रामनगर जिले के जोगनहल्ली गांव के फार्म हाउस में 25 मानव खोपड़ियां मिलने से सनसनी फैल गई। इन खोपड़ियों को इकट्ठा करने का आरोप बलराम कोट्याधीश पर लगा है। जिसका इस्तेमाल वह जादू-टोना करने के लिए करता था। बलराम को कब्रिस्तान में पूजा करते हुए कुछ लोगो ने देखा, जिसकी सूचना तुरंत उन्होंने पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और बलराम को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

बलराम के फार्म हाउस से 25 इंसानी खोपड़ियां सहित कई मानव हड्डियां बरामद की

अभी कुछ दिन पहले ही महाशिवरात्रि की अमावस्या समाप्त हुई। कुछ लोगो ने बलराम कोट्याधीश नाम के व्यक्ति को रात में कब्रिस्तान में पूजा करते देख लिया था। जिससे उन्हें बलराम की गतिविधियों पर शक हुआ। उन लोगो ने बिना समय गवाएं इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने बलराम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बलराम के फार्म हाउस से 25 इंसानी खोपड़ियां सहित कई मानव हड्डियां बरामद की। मिली जानकारी के अनुसार बलराम ने इसका कारण बताते हुए कहा कि उसके दादाजी के समय से वे बुरुडे पूजा करते आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बलराम ने 4-5 साल में यह खोपड़ियां और हड्डियां इकट्ठा किये होंगे

जानकारी के अनुसार बलराम ने 4-5 साल में यह खोपड़ियां और हड्डियां इकट्ठा किये होंगे। गांव के लोग बलराम के फार्म हाउस से इंसानी खोपड़ियां आदि मिलने की खबर से हैरान हैं। पुलिस ने बलराम को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच कर अपनी जांच कर रही है।

बलराम ने बैठने और सोने के लिए भी मानव शरीर की हड्डियों का बिस्तर बनाया हुआ था

बलराम कब्रिस्तान से खोपड़ियां लेकर उसकी पूजा करता था। जांच कर रही पुलिस ने पाया कि वहां कई मानव हड्डियों के बंडल पड़े हुए थे। जिसको देखकर पुलिस की टीम हैरान हो गयी थी। पुलिस को वहाँ इतनी बदबू आ रही थी कि उन्हें वहां से बाहर आना पड़ा। फिर कैसे न कैसे करके पुलिस जांच के लिए अंदर एक कमरे में घुसी, वहां भी बदबू से बुरा हाल था। पुलिस ने देखा कि बलराम ने बैठने और सोने के लिए भी मानव शरीर की हड्डियों का बिस्तर बनाया हुआ था। जांच कर रही एफएसल टीम को वहां 50 से अधिक हड्डियां मिली। उस पूरे क्षेत्र को जांच अधिकारियों ने सील कर दिया है और अपनी जांच कर रही है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵