नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड में कुछ महीनों पहले पहले हुए राजनीतिक उठा-पटक के बद एक बार फिर हेमंत सोरेने ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाल लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेने ने झारखंड के 13वें सीएम पद की शपत ले ली है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेने का यह राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरा कर्यकाल है।
मंत्रिपरिषद के सदस्य भी साथ ले सकते है शपथ
आपको बता दें कि इससे पहले JMM ने कहा था कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा सूबे में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद हेमंत सोरेन 7 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन बाद में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने फैसला किया कि हेमंत सोरेन आज गुरुवार को ही सीएम पद की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन के साथ उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ ले सकते हैं।
शपथ समारोह के पहले कल्पना सोरेन ने किया था एक्स पर पोस्ट
शपथ समारोह के पहले हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने एक X पर पोस्ट में कहा था कि वक्त बदलेगा और हम आपके सामने फिर उपस्थित होंगे। लोकतंत्र की अंततः जीत हुई हैं। 31 जनवरी 2024 से शुरू हुए अन्याय को अब सही मायनों में न्याय मिलने की शुरुआत हुई है। शपथ ग्रहाण से पहले हेमंत सोरेन ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट में एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि 5 महीने पहले सत्ता के मद में चूर अहंकारियों ने मुझे चुप कराने की कोशिश की थी। आज झारखंडियों की जनमत वापस बुलंद होगी। जय झारखंड, जय हिंद।।
ईडी की गिरफ्तारी पर सोरेन दिया था मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
गौरतलब है कि हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने ईडी के हिरासत में रहते हुए ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन ने 2 फरवरी 2024 को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर काम शपथ ली। फिर हाई कोर्ट ने 28 जून को हेमंत सोरेन को बड़ी राहत देते हुए, उन्हें जमानत दे दी थी। सोरेन के बाहर आने के बाद से ये चर्चा तेज हो गई थी कि क्या सोरेन एक बार फिर सीएम बनेंगे। आपको बता दें हेमंत सोरेन ने पहली बार 13 जुलाई 2013 को सीएम पद की शपथ ली थी। इस दौरान उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में 1 साल 168 दिन तक राज्य के सीएम रहें। उसके बाद हेमंत सोरेन ने दूसरी बार 29 दिसंबर 2019 को सीएम पद की शपथ ली थी। इस दौरान वह 4 साल 188 दिन तक इस पद पर रहें। इसके बाद 31 जनवरी को उनको ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया और उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





