back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hathras Stampede: यूपी के हाथरस हादसे में पुलिस ने लिया एक्शन, आयोजक समिति के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार

Hathras Stampede: यूपी में हुए हाथरस हादसे ने अब एक नया मोड़ ले लिया हैं। भगदड़ के दो दिन बाद यूपी पुलिस ने बड़ी कर्रवाई करते हुए पूछताछ के के लिए आयोजन समिति से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूपी में हुए हाथरस हादसे ने अब एक नया मोड़ ले लिया हैं। भगदड़ के दो दिन बाद यूपी पुलिस ने बड़ी कर्रवाई करते हुए पूछताछ के के लिए आयोजन समिति से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी यूपी पुलिस में आईजी शलभ माथुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इसके साथ माथुर ने बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम भी रखा गया है। पुलिस जल्द ही कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाएगी।

गिरफ्तार हुए 6 लोगों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए आईजी शलभ माथुर बताया कि हमने जिन 6 लोगों को इस आरोप में गिरफ्तार किया है, उसमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। जिन लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है, ये सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और सेवादार के रूप में काम करते थे। हालंकि, पुलिस द्वारा दर्ज FIR में नारायण साकार उर्फ भोले बाबा का नाम नहीं है। लेकिन आईजी शलभ माथुर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भोले बाबा से पूछताछ की जाएगी। और यदी इन सब में बाबा का रोल सामने आया, तो उसके खिलाफ कठोर करवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने बाबा का अपराधिक इतिहास खंगाल शुरू कर दिया हैं। 

आरोपी खुद ही कर रहें थे क्राउड मैनेजमेंट

आईजी का कहना है कि उन्होंने जिन आरोपियों को पूछताछ के बाद अरेस्ट किया है, वह आयोजन समिति के मेंबर हैं। ये सभी आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे। आरोपी खुद ही क्राउड मैनेजमेंट का काम करते थे। इस काम के लिए प्रशासन का हस्तक्षेप इन्हें स्वीकार नहीं था। इसके साथ आईजी शलभ माथुर ने बतया कि भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 112 महिलाएं शामिल थी। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके पोस्टमार्टम भी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है।

हाथरस त्रासदी की जांच के लिए सरकार ने किया तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन

वहीं, जिला मजिस्ट्रेट आशीष कुमार ने बताया कि भगदड़ के बाद 21 शवों को आगरा, 28 को एटा, 34 को हाथरस और 38 को अलीगढ़ ले जाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को हाथरस त्रासदी की जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन भी कर दिया था। इस संभावना की भी जांच कर रहा है कि भगदड़ के पीछे कोई साजिश थी या नहीं। पैनल दो महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। पुलिस ने हाथरस के फुलहारी गांव के पास ‘सत्संग’ के आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिसमें उन पर 2.5 लाख लोगों को कार्यक्रम स्थल पर ठूंसने का आरोप लगाया गया है, जबकि उन्हें केवल 80,000 लोगों की अनुमति मिली थी। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...