back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चंपई सोरेन ने झारखंड राज्यपाल को दिया सीएम पद से इस्तीफा, हेमंत सोरेन एक फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

Champai Soren Resigns: झारखंड में एक बार फिर राजनीतिक उलटफेर शुरू हो गया हैं। आज झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब एक बार फिर झारखंड में हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड में एक बार फिर राजनीतिक उलटफेर शुरू हो गया हैं। आज झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब एक बार फिर झारखंड में हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लेंगे। वह 7 जुलाई को सीएम पद की शपथ ले सकते है। चंपई सोरेन के इस्तीफा सौंपने के बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। उन्होंने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंप दिया है।

हेमंत सोरेन बने गठबंधन दल के नेता

इससे पहले आज झामुमो(JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने गठबंधन के विधायकों की बैठक की थी। इस बैठक में हेमंत सोरेन को गठबंधन का नेता चुना गया था। जिसके बाद से हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की खबरे सामने आने लगी थी। जेल से बाहर आने के बाद से हेमंत सोरेन राजनीतिक रूप से कफी सक्रिय हो गए थे। जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने पर चर्चा तेज हो गई थी। अब आज की बैठक के बाद हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने पर आम सहमति भी बन गई थी। 

आज की बैठक में लिया गया हेमंत को सीएम बनाने का फैसला

आज की बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत को सीएम बनाने का फैसला लिया गया था। बैठक में झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ ही हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी मौजूद थीं। अगर हेमंत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं तो वो झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। 

31 जनवरी को गिरफ्तार हुए थे हेमंत सोरेन

गौरतलब है कि JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने ईडी के हिरासत में रहते हुए ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन ने 2 फरवरी 2024 को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लो ली थी। फिर हाई कोर्ट ने 28 जून हेमंत सोरेन को बड़ी राहत देते हुए, उन्हें जमानत दे दी थी। सोरेन के बाहर आने के बाद से ये चर्चा तेज हो गई थी कि क्या सोरेन एक बाद फिर सीएम बनेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ऊर्जा सही जगह लगाएं, हमने अखबारों में पढ़ा कि… CJI सूर्यकांत ने ED को लगाई फटकार; SC से हेमंत सोरेन को राहत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले के ट्रायल पर अंतरिम...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...