back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हेमंत सोरेन की जमानत पर रिहाई के बाद क्या है आगे की रणनीति? जानें सब कुछ

Hemant Soren: जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी एनडीए को टक्कर देने के लिए योजना के तहत कार्य करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेमंत सोरेन झारखंड उच्च न्यायालय से जमीन घोटाले के मामले में जमानत पर रिहा हो चुके हैं। अब हेमंत सोरेन फिर से सक्रीय राजनीति में अपना योगदान देते हुए नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी एनडीए को टक्कर देने के लिए योजना के तहत कार्य करेंगे। 

इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी 2024 को जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद हेमंत सोरेन ने सोच विचार करके झारखंड की सत्ता की बागडोर को अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन को सौंप दी थी। हेमंत सोरेन की जब गिरफ्तारी हुई थी उस समय उनकी पार्टी को लोकसभा चुनाव की तैयारी भी करनी थी। ऐसे समय में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन नेलोकसभा के चुनाव प्रचार की बागडोर संभाली थी। जिसके कारण हेमंत सोरेन की पार्टी झामुमो ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है। 

हेमंत सोरेन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी तैयारी करेंगे

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत पर रिहाई के बाद चल रही गतिविधियों से यह साफ़ पता चलता है कि हेमंत सोरेन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी तैयारी करेंगे। जिससे सूबे में सियासी जंग तेज होगी। आज 29 जून 2024 को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। हेमंत सोरेन हूल दिवस के उपलक्ष्य पर 30 जून 2024 को भोगनाडीह जाएंगे। वहीं भाजपा के चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा भी हूल दिवस के उपलक्ष्य पर राजनीतिक कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। इससे साफ है कि झारखंड में सियासी पारा चढ़ने लगा है। 

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करके अपना नेतृत्व कौशल भी दिखाया

सबने देखा था कि हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में किस तरह से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने लोकसभा चुनाव के प्रचार की कमान संभाली थी। उन्होंने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करके अपना नेतृत्व कौशल भी दिखाया था। अब कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में अपने पति हेमंत सोरेन के साथ विधानसभा में दिखाई देंगी। हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार की बागडोर संभालेंगे। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-JMM के बीच बढ़ी खींचतान, हेमंत सोरेन की पार्टी का कांग्रेस को दो टूक संदेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Assam Election 2026 से पहले सभी प्रतियोगी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। बीजेपी एक बार फिर सरकार दोहराने का दंभ भर...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵