मेदिनीनगर, 21 जून (हि.स.)। आयुक्त जटाशंकर चौधरी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। कोविड-19 को देखते हुए उन्होंने अपने आवासीय परिसर में योग के विभिन्न आसनों को किया और बी विथ योगा बी एट होम का संदेश दिया। योग अभ्यास के बाद आयुक्त ने प्रमंडलवासियों से ‘योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिए योग करें। योग कर शरीर को निरोग बनाएं और स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि विशेषकर कोरोना वायरस संक्रमणकाल में योग का खास महत्व है। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है और योग करने से बहुत सारी बीमारियों से भी निजात पाया जा सकता है। योग नियमित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ योग दिवस को ही करने से नहीं होगा। इसे प्रत्येक दिन अपनी दिनचर्या में शामिल करें। अपने शरीर का देखभाल करते हुए अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए योग करें। हिन्दुस्थान समाचार/संजय




