दुमका, 31 मई (हि. स.)। बंगाल के रास्ते गांजा को भागलपुर ले जा रहे गाँजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार करने में मसलिया पुलिस सफल रही। दुमका पुलिस ने दो तस्कर, 17 किलोग्राम गांजा और अम्बेसडर कार की जब्त। इसकी जानकारी एसपी अम्बर लकड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल सभी सामान ले जाना था। पुलिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपी बिहार और उड़ीसा निवासी है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस जेल भेजने में कामयाब होंगी। हिन्दुस्थान समाचार/नीरज




