back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईजीएमसी में ब्लैक फंगस से दो मरीजों ने तोड़ा दम

शिमला, 19 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस के दो मरीजों की मृत्यु हुई है। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में दो मरीजों ने शुक्रवार देर रात आखिरी सांस ली। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि शिमला के लक्कड़ बाजार की रहने वाली महिला और हमीरपुर के अवाहदेवी व्यक्ति की ब्लैक फंगस से जान गई है। उन्होंने कहा कि ये दोनों 28 मई को आईजीएमसी रैफर हुए थे। आईजीएमसी में अब तक ब्लैक फंगस के पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। 28 मई को हमीरपुर और सोलन के दो मरीजों ने आईजीएमसी अस्पताल में दम तोड़ा था। इसके बाद सात जून को ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला मरीज की मौत हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories