back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धर्मशाला को कैटल फ्री शहर बनाने के लिए छेड़ा जाएगा अभियान : नेहरिया

धर्मशाला, 19 जून (हि.स.) । धर्मशाला शहर को कैटल फ्री शहर बनाने के लिए अभियान छेड़ा जाएगा, इसके लिए धर्मशाला नगर निगम के तहत संचालित गौसदन सराह की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है, इसके लिए कार्य किया जाएगा। यह बात धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में शिरकत करते हुए कही। बैठक में गौ संरक्षण को लेकर चर्चा हुई। साथ ही गौ सदन में गौ रखने क्षमता बढ़ाने को लेकर योजना बनाई गई। विधायक ने कहा कि गौ सदन में 20 लाख रुपये से तूड़ी स्टोर और 20 लाख रुपये से काऊ शैड का निर्माण किया जाएगा। नैहरिया ने कहा कि तूड़ी शेड का निर्माण कार्य तीन दिन के अंदर शुरू किया जाएगा, जबकि गौ शेड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं गौसदन में रखे पशुओं की स्वास्थ्य जांच हेतू नियमित तौर पर फार्मासिस्ट भेजने की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कांगड़ा में सडक़ों में घूम रहीं 10 हजार गौ माताओं को गौदसन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। गौ सदन में नस्ल सुधार पर भी कार्य किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का मेगा प्रचार हमला, दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर छाया कब्जा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने जा रहा है और अब मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...