फतेहाबाद, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। एक कलयुगी मां द्वारा अपनी बहन के साथ मिलकर अपनी नाबालिग लडक़ी पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। लडक़ी का आरोप है कि उसके मना करने पर उसकी मां और मौसी ने उसके साथ मारपीट की और गर्म चिमटे भी लगाए। बाद में उसने अपने पिता को आप बीती बताई जिसके बाद इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई।
पिता ने की पुलिस में शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के सरदूलगढ़ के गांव संघा निवासी सुखविन्द्र सिंह ने कहा है कि उसकी शादी रीत निवासी भावदीन हाल रतिया चुंगी फतेहाबाद के साथ करीब 11 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे है। उसने बताया कि पिछले 2 साल से उसका अपनी पत्नी रीत के साथ मनमुटाव चल रहा है और उसकी पत्नी अलग किराये के मकान में रतिया चुंगी फतेहाबाद में रहती है। उसका 5 साल का लडक़ा कर्ण उसके साथ पंजाब में जबकि 9 साल की लडक़ी व 4 साल का लडक़ा उसकी पत्नी के साथ फतेहाबाद में रहते है।
मां मौसी के साथ मिल कर मुझसे करवाती थी गलत काम
गत दिवस उसकी लडक़ी रोते हुए उसके पास गांव संघा में आई। जब उसने अपनी लडक़ी से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि एक युवक उनके घर आया। लडक़ी ने बताया कि उस समय उसकी मां रीत व मासी कुलविन्द्र कौर भी वहां मौजूद थी। उसकी मां व मौसी ने उसे उक्त युवक से गलत करने के लिए बोला तो उसने मना कर दिया। इस पर उसकी मां व मौसी ने उसके साथ मारपीट की और उसके शरीर पर गर्म चिमटे भी लगाए। मारपीट के बाद उसकी मां व मौसी उसे ऑटो में बिठाकर संघा बस स्टैण्ड पर छोडक़र चली गई। शिकायतकर्ता सुखविन्द्र ने बताया कि इसके बाद उसने अपनी लडक़ी को सरदूलगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और इस बारे फतेहाबाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने लडक़ी की मां व मौसी दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in




