back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब की ‘AAP’ सरकार ने महिलाओं के लिए खोला पहला शराब का ठेका, कांग्रेस-भाजपा ने जताया विरोध

Punjab News: पंजाब में नशे के मुद्दे पर चुनाव लड़कर सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में महिला विशेष शराब ठेका खोल दिया है।

चंडीगढ़, हि.स.। पंजाब में नशे के मुद्दे पर चुनाव लड़कर सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में महिला विशेष शराब ठेका खोल दिया है। पंजाब में यह पहला मौका है, जब महिलाओं के लिए अलग से शराब ठेका खोला गया है। सरकार की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस व भाजपा ने आक्रामक होकर सरकार को घेर लिया है।

महिलाओं के लिए शराब का ठेका खोलना शर्मनाक

यह वूमेन फ्रेंडली ठेका जालंधर के लंबा पिंड चौक पर खोला गया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसे शर्मनाक बताया है। वड़िंग ने कहा कि नशे ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया। मान सरकार अब घर-घर बर्बाद करने पर आमादा है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने महिलाओं के लिए शराब का ठेका खोलने को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि तीन महीने में पंजाब को नशा मुक्त करने वाले अब महिलाओं को भी शराब का आदि बनाने की तैयारी कर चुके हैं। नशा पहले ही पंजाब की कई पीढ़ी निगल चुका है। राजा वड़िंग ने पूछा कि अब महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर सरकार क्या करना चाहती हैं।

लोगों की गृहस्थी बर्बाद करने पर तुली

इस बीच पंजाब भाजपा के प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने कहा कि पंजाब पहले ही नशे की गर्त में समा रहा है। अब रही-सही कसर सरकार ने महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी कर दी। राज्य सरकार अब लोगों की गृहस्थी बर्बाद करने पर तुली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵