back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Supreme Court: मीडिया ट्रायल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से दिशा-निर्देश तय करने को कहा

Supreme Court: आपराधिक मामलों में मीडिया ट्रायल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा दखल देते हुए केंद्र सरकार से पुलिस की मीडिया ब्रीफिंग पर विस्तृत दिशा-निर्देश तय करने को कहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। आपराधिक मामलों में मीडिया ट्रायल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा दखल देते हुए केंद्र सरकार से पुलिस की मीडिया ब्रीफिंग पर विस्तृत दिशा-निर्देश तय करने को कहा है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने मीडिया ब्रीफिंग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को तीन महीने में विस्तृत मैन्युअल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही देश के सभी राज्यों के डीजीपी को एक महीने के भीतर गृह मंत्रालय को सुझाव देने के लिए कहा गया है।

हमें मुलजिम के अधिकार का भी ध्यान रखना है

कोर्ट ने कहा कि यह बेहद अहम मामला है, क्योंकि इसमें बड़े पैमाने पर जनता का हित जुड़ा है। कोर्ट ने कहा कि लोगों को सूचना हासिल करने का अधिकार है, लेकिन ब्रीफिंग में जांच के दौरान अहम सबूतों का अगर खुलासा हो तो जांच भी प्रभावित हो सकती है। कोर्ट ने कहा कि हमें मुलजिम के अधिकार का भी ध्यान रखना है, क्योंकि मीडिया ट्रायल से उनका हित प्रभावित होता है।

मीडिया ब्रीफिंग के लिए पुलिस को प्रशिक्षित करें केंद्र

कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह तीन महीने में मीडिया ब्रीफिंग के लिए पुलिस को प्रशिक्षित करने के लिए दिशा-निर्देश तय करें। चीफ जस्टिस ने कहा कि किसी भी दशा में मीडिया ट्रायल की इजाजत नहीं दी जा सकती। इस बारे में विचार करना होगा कि मीडिया ब्रीफिंग के लिए पुलिस को कैसे प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।

हम मीडिया को रिपोर्टिंग करने से नहीं रोक सकते

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायण ने कोर्ट में आरुषि मामले में मीडिया की लापरवाही का जिक्र करते हुए कहा कि हम मीडिया को रिपोर्टिंग करने से नहीं रोक सकते, लेकिन पुलिस को संवेदनशील होने की जरूरत है। एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि सरकार मीडिया ब्रीफिंग को लेकर दिशा-निर्देश तय करके कोर्ट को इसके बारे में बताएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून ने उनके लिए कई खास अधिकार (Women Rights During Arrest) तय किए हैं, ताकि उनकी...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵