back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

India-Maldives: PM मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर मालदीव ने दी सफाई, कहा- ऐसा दोबारा नहीं होगा

New Delhi: मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके मंत्रियों द्वारा अपमानजनक टिप्पणी की घटनाओं को दोबारा नहीं दोहराने का आश्वासन दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने 9 मई को भारत दौरे पर पहुंचे। उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू बहुत जल्द भारत की यात्रा पर आने की संभावना है। उन्होंने इस बात का भी आश्वसन दिया कि मालदीव के मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं बोलेंगे।

जल्द भारत दौरे पर आ सकते हैं राष्ट्रपति मुइज्जू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होगी। राष्ट्रपति मुइज्जू की जीत के बाद भारत नहीं बल्कि चीन के दौरे पर मुइज्जू के फैसले का बचाव करते हुए मूसा ज़मीर ने कहा कि पहले भारत दौरे को लेकर नई दिल्ली के साथ चर्चा हुई थी लेकिन दोनों पक्षों की सुविधा को देखते हुए इसे टाल दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि हमने राष्ट्रपति मुइज्जू के भारत दौरे को लेकर नई दिल्ली से चर्चा की थी। लेकिन दोनों पक्षों की सुविधा के लिए हमने सोचा कि इसमें थोड़ा विलंब करना ठीक होगा। चीन से लौटने के बाद राष्ट्रपति मुइज्जू तुर्की के दौरे पर भी गए थे। इस दौरान मालदीव और तुर्की के बीच हथियरों को लेकर अहम डील पक्की हुई। उन्होंने कहा कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने जल्द ही मुइज्जू की नई दिल्ली यात्रा आयोजित करने की बात कही है।

चीन का किया जिक्र

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि चीन के साथ मालदीव का कोई सैन्य समझौता नहीं हुआ। राष्ट्रपति मुइज्जू की बात को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हम मालदीव में किसी भी विदेशी सेना को मंजूरी नहीं देंगे। इसके अलावा जयशंकर और ज़मीर ने अपनी बातचीत के दौरान मालदीव के उपर बढ़ते ऋण से राहत मिलने के उपायों पर भी चर्चा की। मूसा ज़मीर ने कहा कि भारत के साथ आर्थिक सहयोग मालदीव की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरुरी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चीन मुद्दे पर संसद में बरसे राहुल गांधी, लोकसभा सत्र हुआ स्थगित, जानें क्‍या बोले नेता प्रतिपक्ष?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज संसद में चीन से जुड़े मामले को लेकर खासा हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...