back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकारी पोर्टल का दावा, नौकरी के लिए आवेदन कर रहे लोगों से अधिक जॉब्स मौजूद, जारी किए आंकड़े

NCS: देश के सभी युवाओं को भी इस सरकारी पोर्टल की जानकारी होनी चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल सरकारी जॉब पोर्टल, नेशनल करियर सर्विस के आकड़ो के अनुसार नौकरी की मांग कर रहे लोगों की तुलना में उनके पोर्टल में ज्यादा नौकरी मौजूद है। नेशनल करियर सर्विस ने वर्ष 2023-24 के आकड़ो का हवाला देते हुए, जानकारी साझा की है। उन्होंने दावा किया है कि वर्ष 2023-24 में पोर्टल पर नौकरी के लिए आवेदन करने वालो से ज्यादा नौकरियों के अवसर मौजूद थे। नेशनल करियर सर्विस के वित्त वर्ष 2024 के आकड़ों के अनुसार पोर्टल में लिस्टेड नौकरियों की संख्यां बढ़कर 1.09 करोड़ के लगभग हो गई। वहीं पोर्टल में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या 87.27 लाख के लगभग ही थी।

केंद्र सरकार के लिए अच्छे संकेत हैं

नेशनल करियर सर्विस के वित्त वर्ष 2022-23 के अनुसार उनके पोर्टल में सिर्फ 34,81,944 नौकरियां ही लिस्टेड थीं। जबकि इस वित्त वर्ष 2022-23 में 57,20,748 लोगों ने नौकरियों के लिए आवेदन किया था। लेकिन वित्त वर्ष 2023-24 में नेशनल करियर सर्विस के जॉब पोर्टल में नौकरियां अधिक है और नौकरी तलाशने वाले लोग कम है। इसका बड़ा कारण नौकरियों के अवसर बढ़ना हैं। जो कि केंद्र सरकार के लिए अच्छे संकेत हैं। यह अर्थव्यवस्था के मजबूती की तरफ रखते कदम का संकेत है। नेशनल करियर सर्विस की रिपोर्ट देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के उस दावे को भी सच साबित करता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमे उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की विकास दर 8 प्रतिशत या इससे अधिक तक पहुंचने का अनुमान लगाया था।

देश के सभी युवाओं को भी इस सरकारी पोर्टल की जानकारी होनी चाहिए

नेशनल करियर सर्विस के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में एम्प्लोयर्स की संख्या बढ़कर 15,64,800 तक पहुंच गयी है। नेशनल करियर सर्विस के आकड़े साबित कर रहे हैं कि मोदी सरकार का भारत को तेजी से विकास की ओर ले जाने का सपना जल्द पूरा होता दिख रहा है। नौकरियों की संख्या बढ़ना ठीक है। लेकिन इसके साथ साथ देश के सभी युवाओं को भी इस सरकारी पोर्टल की जानकारी होनी चाहिए। जिससे अधिक से अधिक नौकरी की तलाश करने वाले लोग इसमें रजिस्ट्रेशन करा सके और वास्तविक आकड़े सामने आ सके। यह बात ठीक है कि देश विकास की तरफ अग्रसर है। लेकिन नेशनल करियर सर्विस के असल आकड़े तभी सामने आ सकेंगे जब सभी नौकरी तलाश कर रहे लोगो को इसकी जानकारी होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत ही है दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था! अगले वित्त वर्ष में 7.7 % वृद्धि दर होने की उम्‍मीद

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । तमाम बाधाओं के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵